जोधपुर। पश्चिमी राजस्थान में मेगा टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने को लेकर पाली, बालोतरा और जोधपुर के उद्यमी लघु उद्योग भारती के मंच पर एक साथ आए। करीब दो घंटे से भी अधिक समय तक मंथन हुआ। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत के साथ चर्चा की। मेगा टेक्सटाइल पार्क को मारवाड़ में ही स्थापित करने की मांग रखी।
भारत सरकार ने देश में सात मेगा टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने की घोषणा है। लघु उद्योग भारती के राजस्थान प्रान्त अध्यक्ष घनश्याम ओझा के नेतृत्व में टैक्सटाइल उद्यमियों का कार्यक्रम हुआ। इसमें मारवाड़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज, जोधपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, जोधपुर टैक्सटाइल हैण्ड प्रोसेसर्स एसोसिएशन, टैक्सटाइल एसोसिएशन ऑफ पाली, बालोतरा, जसोल एवम् बिठूजा सहित अनेक औद्योगिक संस्थानों एक स्वर में मंत्री शेखावत से मेगा टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने का आग्रह किया। इस दौरान मंत्री शेखावत को पवार प्वाइंट प्रस्तुति से बताया गया कि मेगा टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने के लिए पश्चिमी राजस्थान किस प्रकार उपयुक्त साबित हो सकता है। मंत्री शेखावत ने भी उद्यमियों के एक मंच पर आने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार के मुखिया इसके लिए जोधपुर की अनुसंशा करके भिजवाते हैं तो वो इसके लिए सकारात्मक प्रयास करेंगे।
प्रस्ताव भेजे राज्य सरकार
शेखावत ने मीडिया के साथ अनौपचारिक बातचीत में कहा कि मारवाड़ में 22 हजार करोड़ सालाना टैक्सटाइल कारोबार होता है। भारत सरकार ने सात टैक्सटाइल मेगा पार्क घोषित किए हैं। यहां टैक्सटाइल पार्क बनता है, तो निश्चित रूप से क्षेत्र में व्यापार और व्यवसाय बढ़ेगा तथा चार लाख नए रोजगार सृजित होंगे। चूंकि, राज्य सरकार को ही अनुशंसा और स्थान का चयन करना है, इसलिए राज्य सरकार की ओर से प्रस्ताव आएगा तो पूरी ऊर्जा के साथ उस पर काम करेंगे। बंगाल चुनाव को लेकर मंत्री शेखावत ने इतना ही कहा कि इस बात पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनना निश्चित है। वहां के लोग टीएमसी की गुण्डागर्दी से परेशान हो चुके है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ldRfl8
0 comments:
Post a Comment