प्लास्टिक बोतल को रि-यूज कर बनाए बर्ड फीडर, अब शहर में निशुल्क बांटेंगे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 को लेकर नगर निगम और जोधपुर पर्यावरण संरक्षण संस्था की ओर से नि:शुल्क बर्ड फीडर वितरण कार्यक्रम का आगाज किया गया है। नगर निगम आयुक्त उत्तर रोहिताश्व सिंह तोमर व नगर निगम आयुक्त दक्षिण डॉ. अमित यादव ने सोमवार को इसकी औपचारिक शुरुआत की। नगर निगम अब आमजन में प्लास्टिक को रीयूज करने व पर्यावरण संरक्षण के लिए शहर में विशेष अभियान चलाएगी। दोनो नगर निगम बोर्ड अब अपने 80 - 80 वार्डो में आमजन में प्लास्टिक को रीयूज करने के लिए जागरूकता अभियान चलाएंगे। अभियान के तहत प्लास्टिक से बनी कोल्डड्रिंक की बोतल को फिर से काम लेकर बर्ड फीडर लगाने के लिए प्रेरित करेगी। आयुक्त दक्षिण डॉ अमित यादव ने बताया कि आगामी गर्मी सीजन को देखते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए पक्षियों को दाना पानी देने के यह अभियान शुरू किया गया है।
नगर निगम एसबीएम टीम ने बताया कि सुमित व उनकी टीम पूरे जोधपुर में प्लास्टिक रियूज्ड बर्ड फीडर लगाते हैं जो कि पर्यावरण संरक्षण व प्लास्टिक रियूज्ड करने का बेहतरीन उदाहरण है। प्लास्टिक रियूज्ड स्वच्छ सर्वेक्षण का हिस्सा है, इसलिए निगम एसबीएम टीम ने इस बार प्लास्टिक रियूज्ड से पक्षियों को दाना पानी देने के फीडर बनाने को प्रोत्साहित किया है ताकि पर्यावरण प्रेमी व आम लोग भी कुछ इस तरह इनोवेशन करें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3r7Q6xA
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment