भक्तिमय होरियों पर झूम उठी महिलाएं

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. फाल्गुन मास के उपलक्ष्य में सूर्यनगरी के मंदिरों में गुलाल-पुष्प के साथ होरी गायन की धूम मची है। ठाकुरजी के मंदिरों में भक्तिमय होरियों के आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। गुलजार नगर भदवासिया महिला मंडल की ओर से फागोत्सव मनाया। भक्तिभाव से अभिभूत महिलाओं ने ठाकुरजी के विग्रह पर पुष्प बरसाकर भजन कीर्तन तथा नृत्य गान भी किया। भजन गायिका रिद्धि दवे, अरूणा श्रीमाली, रेखा व्यास, तथा संतोष दर्जी ने भक्तिमय होरियां व भजन प्रस्तुत किए। रसाला रोड पृथ्वीपुरा स्थित ओढ राजपूत (क्षत्रिय) समाज बगेची में समाज की महिला मण्डल की ओर से फाग महोत्सव मनाया गया। आयोजक लता काटिवाल और पूर्व पार्षद वन्दना राठौड़ ने बताया कि फ ाग महोत्सव में पंकज जांगिड़, मंजु डागा, गीता मेवाड़ा, मन्जु प्रजापति और शिवप्रकाश सोनी ने भजन व होरियों की प्रस्तुति दी। धार्मिक आयोजन में मुकेश राठौड़, भंवरसिंह राणावत, भीकाराम पंवार, शांति देवी आदि ने सहयोग दिया।भक्तिमय होरियों पर झूम उठी महिलाएं



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3s6CFhO
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment