सीएम सहित ‘माननीयों’ के खातों में पड़े रह गए करोड़ों रुपए

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

राजेंद्रसिंह दूदौड/ज़ोधपुर. पिछला साल कोरोना का रोडा विकास कार्यों मंे भी पड़ा। हर साल सवा दो करोड़ का बजट अपने क्षेत्राधिकार में खर्च करने की क्षमता रखने वाले माननीय कोरोना काल में इस राशि का उपयोग ही नहीं कर पाए। अब नए वित्तीय वर्ष में २.२५ करोड़ की राशि और खर्च करने का अधिकार माननीयों को मिल जाएगा।

एक या दो विधायकों के कोष में ही एक करोड़ से कम राशि है। खुद सीएम अशोक गहलोत के विधायक कोष में दो करोड़ से अधिक की राशि अभी तक खर्च होनी बाकी है। कुछ अन्य विधायकों के कोष का भी यही हाल है। पिछले वर्ष अधिकांश कार्यों की स्वीकृतियां ही नहीं निकली।

जिले के दस विधायकों में से सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास ही करीब-करीब अपने विधायक कोष का पूरा उपयोग कर पाई हैं। दो सालों में साढ़े चार करोड़ रुपए के करीब स्वीकृतियां इनके कोष से जारी हुई है। जबकि दूसरी ओर सबसे कम सरदारपुरा से विधायक व मुख्यमंत्री गहलोत मात्र एक करोड़ ५४ लाख २२० रुपए ही खर्च कर पाए।

कोविड में नहीं हुए काम
पिछले एक साल में कोविड के कारण अधिकांश विकास कार्य ठप थे। अधिकांश माननीयों की अभिशंसा ही नहीं गई। यदि किसी की गई तो स्वीकृतियां ही नहीं मिली। सीएम के निर्देश विधायकों ने कोविड रिलीफ में कुछ राशि व उपकरण खरीद के लिए अभिशंषाएं जरूर की थी।

१० विधायकों के कोष में १४ करोड़ से अधिक राशि
- सरदारपुरा विधायक व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कोष में २ करोड़ ९५ लाख ७८ हजार रुपए
- शहर विधायक मनीषा पंवार के कोष में ६७ लाख ६७ हजार रुपए
- भोपालगढ़ विधायक पुखराज गर्ग के कोष में एक करोड़ १७ लाख ३२ हजार
- बिलाड़ा विधायक हीरालाल मेघवाल के कोष में ९८ लाख ६२ हजार
- आेसियां विधायक दिव्या मदेरणा के कोष में २ करोड़ ८६ लाख
- फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई के कोष में २ करोड़ २१ लाख
- शेरगढ़ विधायक मीना कंवर के कोष में २ करोड़ ६८ हजार रुपए
- लूणी विधायक महेन्द्रसिंह विश्नोई के कोष में एक करोड़ १७ हजार
- लोहावट विधायक किशनाराम विश्नोई के फंड में ९६ लाख रुपए पड़े हैं।

कोरोना बना कारण
पिछले एक साल से कोविड़ १९ के कारण सारे काम रुके हुए थे। इस कारण से विधायक फंड के रुपए खर्च नहीं हुए है। अब विधायकों की अभिशंषा आनी शुरू हो गई है। अगले महीने तक विधायक फंड का काफी पैसा विकास कार्य पर खर्च हो जाएगा।
- डॉ. इन्द्रजीत यादव, सीईओ, जिला परिषद जोधपुर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3eyHw7x
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment