होली खेलें तो आजाइयो बरसाने रसिया...

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. फाल्गुन मास के उपलक्ष्य में सूर्यनगरी के कृष्ण मंदिरों में अबीर-गुलाल के उड़ते गुबार के बीच होरी गायन की धूम रविवार को भी जारी रही। मंदिरों में ठाकुरजी का फाल्गुनी शृंगार किया गया। परकोटे के भीतरी शहर में कटला बाजार स्थित कुंजबिहारी, जूनी धान मंडी स्थित गंगश्यामजी मंदिर सहित विभिन्न प्रमुख कृष्ण मंदिरों में भक्तिमय होरियों का गायन किया गया। सजीव राधाकृष्ण की झांकियों के संग आंवळी इग्यारस माथै बेगो आईजै रे... होली खेलें तो आजाइयो बरसाने रसिया..., सखी बड़ी भाग से फागुन आयो री... और आज बिरज में होरी रे रसिया.. आदि गीत प्रस्तुत किए। शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज की ओर से फाग महोत्सव रविवार को रातानाडा पंचवटी कॉलोनी स्थित सूर्य प्रतिष्ठान में मनाया गया। लटियाल माता मंदिर सेवा समिति की संत तारादेवी और उनकी मंडली के साथ ही मिलाप और सुमति ने भक्तिमय होरियां प्रस्तुत की। कोविड गाइडलाइन के अनुरूप सीमित स्तर पर आयोजित कार्यक्रम से पूर्व सूर्य गायत्री व देव विग्रहों का अभिषेक एवं फूल मंडली का आयोजन किया गया। श्री राधा रानी मंदिर दईजर में पुष्प फाग महोत्सव मंदिर संत राधे भईया के सानिध्य में मनाया गया। दुर्गा मंदिर शास्त्री नगर के पुजारी महेंद्र व्यास के सान्निध्य में भक्तिमय होरियों का गायन किया गया। पीपलेश्वर महादेव मंदिर स्थित गौशाला मैदान प्रांगण में आयोजित भागवत कथा में कथावाचक रामप्रिय के सान्निध्य में सोमवार को नंदोत्सव व फागोत्सव मनाया जाएगा। कथा के आयोजक शशिकला शर्मा और सुधीर शर्मा ने बताया कि कथा प्रसंग में भगवान कृष्ण के जन्म की झांकी के साथ नंदोत्सव व फूलों से होली खेली जाएगी। चांदपोल रोड जयनारायण व्यास कॉलोनी में भेरुनाड़ी मोहल्ला विकास समिति की ओर से फागोत्सव मनाया गया। समिति की ओर से ललिता जोशी, विमला आचार्य, संगीता बोहरा, मानकोर जोशी, रचना बोहरा, चंदन पुरोहित, इंदु व्यास, मंजू रामदेव, मिताली जोशी का सम्मान किया गया। कृष्ण मंदिर रातानाडा में मंदिर महिला मंडली व मंदिर ट्रस्ट की ओर से फागोत्सव मनाया गया। महिला मंडल अध्यक्ष शारदा चौधरी ने बताया कि सोमवार को ठाकुरजी संग माखन मिश्री से होली खेली जाएगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cVd6df
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment