जोधपुर.
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने सूने मकानों के ताले तोड़कर कीमती सामान चुराने के दो मामलों में मंगलवार को तीन नाबालिग को संरक्षण व दो अन्य युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने दो दर्जन से अधिक वारदातें कबूल की हैं। इनसे चोरी के आभूषण भी बरामद किए गए हैं।
थानाधिकारी लिखमाराम ने बताया कि गत 25 फरवरी को चौहाबो में सेक्टर 18 निवासी एलआइसी एजेंट नरेश पुत्र नृसिंहलाल माथुर के सूने मकान के ताले तोड़कर आभूषण, रुपए व कीमती सामान चुरा लिया गया था। इस मामले में संदिग्धों से जांच के बाद झंवर रोड से तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने नरेश माथुर के मकान के अलावा एक दर्जन अन्य नकबजनी करना भी कबूल किया। आरोपियों से सोने-चांदी के आभूषण व अन्य कीमती सामान बरामद किया गया।
इस प्रकार, दस फरवरी को चौहाबो के सेक्टर 17 निवासी संदीप पुत्र रमेशचन्द्र माथुर के सूने मकान के ताले तोड़कर चोरों ने जेवर व रुपए चुरा लिए थे। इस मामले में सेक्टर 11 से कुत्तों का बाड़ा के पास निवासी कानाराम पुत्र भंवरलाल भील व मसूरिया में बलदेव नगर निवासी हरीश (36) पुत्र रामाराम प्रजापत को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने एक दर्जन से अधिक वारदातें करना कबूल किया है। इनसे चोरी के आभूषण व अन्य सामान बरामद किया गया है।
जमिया लेकर घूमते तीन गिरफ्तार
चौहाबो थाना पुलिस ने नहर रोड पर फन वल्र्ड के पास धारदार जमिया लेकर घूम रहे राहुल मेघवाल, सेक्टर 14 में मारवाड़ अपार्टमेंट के पास जमिए के साथ जितेन्द्र प्रजापत और सेक्टर 21 में उद्यान अपार्टमेंट के पास घूम रहे आकाश गुजराती को आम्र्स एक्ट में गिरफ्तार किया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3e3ujnk
0 comments:
Post a Comment