देश में जैग ब्रांच के तीसरे सबसे बड़े पद पर हैं कर्नल अनु

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. हिमाचल प्रदेश के पालनपुर स्थित कोसेरी की रहने वाली कर्नल अनु डोगरा देश में आर्मी की जैग (जज एडवोकेट जनरल) ब्रांच की तीसरे सबसे बड़े पद कर्नल पर पदस्थापित है। महाराष्ट्र की कर्नल लीना गुरुव और हिमाच प्रदेश की कर्नल रजनी शर्मा के बाद वह देश की तीसरी जैग कर्नल हैं। अनु 2018 से लेकर 2020 तक जोधपुर में रही। हाल ही में उनका स्थानांतरण भटिंडा हो गया। अनु के पिता डीएल डोगरा की तीन बेटियां है और अनु सबसे छोटी है। अपने बेटियों की परवरिश के लिए वे हिमालचप्रदेश से पुणे आ गए वहीं तीनों बेटियों की पढ़ाई हुई। सबसे बड़ी बहन मीना डोगरा ने आर्मी पब्लिक स्कूल में शिक्षण कार्य किया। दूसरी बड़ी बहन स्विटी आर्मी में भर्ती हो गई और मेजर बनी। स्विटी आर्मी की इलेक्ट्रिकल एण्ड मैकेनिकल इंजीनियरिंग ब्रांच में थी। मेजर स्विटी की प्रेरणा से अनु ने आर्मी जॉइन की और अब उनको करीब 17 साल हो गए हैं। अनु के पति अमित भी जैग ब्रांच में थे जिन्होंने हाल ही में प्री मैच्योर रिटारयमेंट ले लिया। वर्तमान में वे सुप्रीम कोर्ट में प्रेक्टिस कर रहे हैं।

क्या है जैग ब्रांच
जैग ब्रांच आर्मी को विधिक सलाह देती है। जनरल से लेकर निचले तबके के अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके दिन प्रतिदिन के मामलों में मशविरा देती है। कोर्ट मार्शल के मामलों में मिलिट्री कानून के अनुसार मामला सुन रहे सेना के अधिकारियों को कानूनी राय देती है। जैग अधिकारी मिलिट्री ट्रिब्यूनल्स और अन्य न्यायालयों में वाद आने पर लीगल ड्राफ्ट तैयार करने से लेकर कोर्ट में केस लड़ते हैं। देश में जैग ब्रांच का सबसे बड़ा पद मेजर जनरल है। दूसरा बिग्रेडियर और तीसरा कर्नल होता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rsAViB
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment