निर्यात में सफलता के लिए नए डिजाइन महत्वपूर्ण

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फोर हैण्डीक्राफ्ट्स (इपीसीएच ) की ओर से आयोजित व कार्यालय विकास आयुक्त हस्तशिल्प द्वारा प्रायोजित जोधपुर मेगा क्लस्टर के अंतर्गत आर्ट मेटल वेयर क्राफ्ट के 40 दिवसीय कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीनों बैचों का समापन गुरुवार को हुआ। कमला नेहरु नगर स्थित मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में इपीसीएच के सीओए मेंबर हंसराज बाहेती ने हस्तशिल्पियों को निर्यात व्यवसाय में सफलता के लिए नई डिजाइन के उत्पादों का निर्माण व मार्केटिंग पर ध्यान देना चाहिए। इपीसीएच के नॉर्थ वेस्टर्न रीजन मेंटरशिप ग्रुप के रीजनल कोर्डिनेटर मनीष मेहता ने हस्तशिल्पियों को विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित किए जाने वाले सेमिनार, वर्कशॉप और प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेने की बात कहीं। मेंटरशिप ग्रुप के मेम्बर सुरेश विश्नोई ने उत्पादों की मार्केटिंग और बिजनेस के विस्तार के लिए राष्ट्रीय-अन्तरराष्ट्रीय मेलों और प्रदर्शनियों में भाग लेने के लिए सुझाव दिया कार्यालय विकास आयुक्त हस्तशिल्प जोधपुर के हस्तशिल्प संवर्धन अधिकारी ईश्वरचंद ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हस्तशिल्पियों ने भाग लिया। इपीसीएच के जोधपुर प्रतिनिधि गोपाल शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PafogK
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment