जनवरी-फरवरी से भारी पड़ा मार्च

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. कोरोना संक्रमण एक ओर जहां फरवरी माह में अहसास दिला रहा था कि कोरोना खत्म हो रहा है, वहीं मार्च माह ने कोरोना का खात्मा न होने जैसी स्थिति पैदा कर दी है। जोधपुर में जनवरी एक हजार संक्रमित भी सामने नहीं आए थे, वहीं फरवरी माह में 5 सौ से कम मरीज आए। वहीं दोनों माह जितने रोगी अकेले मार्च माह में आ गए।

जोधपुर में कोरोना के जनवरी माह में 962 रोगी सामने आए थे, वहीं फरवरी माह में 373 रोगी सामने आए थे। जबकि मार्च माह में संक्रमितों का आंकड़ा 15 सौ पार गया है।
अप्रेल माह तक खतरे के आसार

कोरोना की दूसरे लहर चिकित्सकों के मुताबिक अप्रेल माह तक चलेगी। ऐसे में लोगों को विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। हालांकि जोधपुर में संक्रमितों का आंकड़ा साल 2021 में 2 सौ के बाहर नहीं गया है, लेकिन सावचेती नहीं रखी तो संख्या फिर से 5 सौ और 1 हजार तक जा सकती है।

छुट्टी वाले दिन आ रहे कम रोगी सामने
नए दिनों में होली की छुट्टियां व अन्य दिनों में अवकाश वाले दिन सैंपल कम लेते हैं। इस कारण संक्रमित भी कम संख्या में आते हैं। जबकि अवकाश के दिन 50 प्रतिशत सैंपलिंग भी रोज जितनी नहीं होती है। अवकाश के दिन ज्यादातर सैंपल 5 सौ से 7 सौ लगते है। जबकि अन्य दिनों में सैंपल की संख्या 1 हजार के पार होती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3whP6tK
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment