उद्यमी मेगा टेक्सटाइल पार्क की स्थापना की कर रहे पुरजोर कोशिश

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
केन्द्रीय बजट में घोषित/प्रस्तावित सात मेगा टेक्सटाइल पार्को में से एक टेक्सटाइल पार्क जोधपुर में स्थापित कराने के लिए उद्यमी पुरजोर कोशिश कर रहे है। इसी कड़ी में औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों ने मंगलवार को केन्द्रीय वस्त्र सचिव उपेन्द्रप्रसाद सिंह से मिलकर जोधपुर में टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने की मांग की।
-
जोधपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन
जोधपुर इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन (जेआइए) के प्रतिनिधिमण्डल ने अध्यक्ष एनके जैन के नेतृत्व में केंद्रीय वस्त्र सचिव उपेन्द्रप्रसाद सिंह को टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने के लिए प्रतिवेदन दिया। प्रतिनिधिमण्डल में वरिष्ठ उद्यमी गजेन्द्रमल सिंघवी, जसराज बोथरा, जोधपुर हैण्डीक्राफ्ट एक्सपोर्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ भरत दिनेश आदि उपस्थित थे। जोधपुर टेक्सटाइल हैण्ड प्रोसेसर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोककुमार संचेती ने केन्द्रीय वस्त्र सचिव से भेंटकर जोधपुर में टेक्सटाइल की स्थापना की मांग की।
-
मरुधरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन
मरुधरा इण्डस्ट्रीज एसोसिएएशन (एमआइए) के प्रतिनिधिमण्डल ने केन्द्रीय वस्त्र सचिव उपेन्द्र प्रसाद सिंह से भेंट कर टेक्सटाइल पार्क की स्थापना के लिए ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमण्डल में टेक्सटाइल उद्यमी उमेश लीला, श्रीकांत शर्मा, मनीष खत्री सहित अनेक उद्यमी उपस्थित थे।
-----
पार्क होने से फायदा
- जोधपुर-पाली-बालोतरा प्रिंटिंग-डाइंग के गढ़।
- इससे टेक्सटाइल उद्योगों का विकास व विस्तार का मार्ग प्रशस्त होगा।
- टेक्सटाइल उद्योग के लिए उच्च गुणवत्ता के पानी की उपलब्धता जोधपुर में पहले से ही उपलब्ध।
- नवीन रोजगार सृजन व राज्य के पूंजी निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा।
- अनुसंधान के लिए उच्च संस्थान।
--
सचिव अपने स्तर पर देखेंगे
केंद्रीय वस्त्र सचिव उपेन्द्र प्रसाद सिंह ने उद्यमियों को आश्वासन दिया कि मेगा टेक्सटाईल्स पार्क की स्थापना जोधपुर में करने की उद्यमियों की मांग को वह अपने स्तर पर देखेंगे।
----



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/398xJ4Q
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment