रिफाइनरी से मारवाड़ में खुलेंगे सहायक लघु उद्योगों के द्वार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।

पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर के पचपदरा में रिफाइनरी के चालू होने के बाद मारवाड़ में सहायक लघु उद्योगों के द्वार खुलेंगे। रीको व जिला प्रशासन की ओर से संभाग के औद्योगिक संगठनों व उद्यमियों को रिफाइनरी की विजिट कराई गई। बिजनेस प्रमोशन विजिट के तहत उद्यमियों ने रिफ ाइनरी के निर्माण कार्यों व क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं को तलाशा। इससे पूर्व संभागीय आयुक्त डॉ राजेश शर्मा व जोधपुर जिला कलक्टर इंद्रजीतसिंह ने उद्यमियों व सरकारी अधिकारियों के दल को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। राजसिको के पूर्व अध्यक्ष सुनील परिहार ने कहा कि रिफाइनरी के बाद मारवाड़ सहायक उद्योगों के लिए गेटवे होगा। यहां पेट्रो केमिकल सहित संबंधित कई नए उद्योग पनपेंगे। इसके अलावा दिल्ली-मुम्बई फ्रेट कोरिडोर भी मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने पचपदरा में निर्माणाधीन रिफ ाइनरी, पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स व पीसीपीआइआर की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की दूरदर्शी सोच व क्षेत्र के विकास की मंशा बताया। रीको के अतिरिक्त महाप्रबंधक कुलवीरसिंह ने उद्यमियों को रीको द्वारा क्षेत्र में बनाए जा रहे पीसीपीआइआर व इसमें पूंजी निवेश की संभावनाओं पर पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन से जानकारी दी। रीको जोधपुर के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक संजय झा, रीको बालोतरा के क्षेत्रीय प्रबंधक आरपी वैष्णव व रीको पाली के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रवीणकुमार गुप्ता ने प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र के विकास व इसमें स्थापित होने वाले संभावित उद्योगों की जानकारी दी। एमआईए के अध्यक्ष भंवरलाल चौपड़ा व सचिव निलेश संचेती ने बताया कि औद्योगिक दल में जोधपुर, पाली, बालोतरा, जसोल सहित संभाग के करीब 250 से अधिक उद्यमी उपस्थित थे।

---

44 हजार करोड़ का निवेश

एचपीसीएल राजस्थान रिफ ाइनरी लि (एचआरआरएल) के मुख्य महाप्रबंधक किरण कुमार ने उद्यमियों को रिफ ाइनरी विजिट कराई। उन्होंने बताया कि रिफ ाइनरी में करीब 44 हजार करोड़ रुपयों का निवेश होगा। रिफ ाइनरी की स्थापना से क्षेत्र में पेट्रोलियम उत्पाद आधारित उद्योगों प्लास्टिक, टायर सहित डाउनस्ट्रीम व अपस्ट्रीम उद्योगों के विकास की प्रबल संभावनाएं है। रीको द्वारा क्षेत्र में पेट्रोलियम, केमिकल्स एण्ड पेट्रोकेमिकल्स इन्वेस्टमेंट रीजन (पीसीपीआईआर) की स्थापना की जा रही है और पीसीपीआईआर के प्रथम चरण में करीब 15 हजार करोड़ का निवेश किया जाना प्रस्तावित है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39lQYrR
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment