तैराकी टीम रवाना
जोधपुर।
बैंगलुरु में 20 से 22 मार्च तक होने वाली 20वीं राष्ट्रीय दिव्यांग तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए तैराकी टीम गुरुवार को रवाना हुए। तैराकी प्रशिक्षक स्नेहदीप टांक ने बताया कि पूरन चौहान, किरण टाक, लोकेश सांखला, अनुश्री मोदी, विपिन सोलंकी व पिंटू गहलोत रवाना हुए है। राजस्थान टीम का कोच शेराराम परिहार को नियुक्त किया गया है।
--
मेड़ता, लाइन व भगत की कोठी टीमें जीती
जोधपुर।
उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के तत्वावधान में केशव एच कुलकर्णी की 100वीं जयन्ती पर पुराने स्टेडियम में खेली जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को खेले गए मैचों में मेड़ता-बी, लाइन शाखा-बी व भगत की कोठी-बी टीमों ने मैच जीते। संघ के मण्डल सचिव अजय शर्मा व मण्डल अध्यक्ष धर्मेश जोशी ने बताया कि पहले मैच में वर्कशाप-सी व मेड़ता-बी के बीच मैच हुआ, जिसमें मेडता-बी ने जीत दर्ज की। दूसरा मैच जोधपुर लाईन शाखा-बी व समदडी-बी के बीच हुआ, जिसमें लाइन शाखा-बी टीम जीती व तीसरा मैच भगत की कोठी-बी व डेगाना-ए के बीच हुआ, सिमें भगत की कोठी-बी टीम जीती।
-----
बरकतुल्लाह, गोल्डन इलेवन व हिना जिम जीती
जोधपुर।
मारवाड शेख सैयद मुगल पठान जिला विकास समिति के तत्वावधान में कौम शेख सैयद मुगल पठान समाज की तीसरी क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को तीन मैच खेले गए। जिसमें बरकतुल्लाह क्लब, गोल्डन इलेवन व हिना जिम टीमें जीती।
----
सेपक टकरा प्रतियोगिता सम्पन्न
जोधपुर।
24वीं जूनियर बालक बालिका राज्य स्तरीय सेपक टकरा प्रतियोगिता का समापन समारोह गुरुवार को आयोजित किया गया। बालक वर्ग में फ तेहसागर क्लब ने पहला, महिलाबाग क्लब ने दूसरा व शिवाजी क्लब तीसरे स्थान पर रही। बालिका वर्ग में फ तेहसागर क्लब पहले, महिलाबाग क्लब दूसरे व सरस्वती क्लब तीसरे स्थान पर रही। मैच के बाद मुख्य अतिथि नगर निगम प्रतिपक्ष गणपतसिंह चौहान व राजस्थान सेपक टकरा संघ के अध्यक्ष टीके सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार दिए
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3qZWN42
0 comments:
Post a Comment