नए डिज़ाइन एवं मार्केटिंग से मिलेगी व्यवसाय में सफलता

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फोर हैण्डीक्राफ्ट्स (इपीसीएच) की ओर से जिला उद्योग केंद्र की आर्ट मेटल वेयर क्राफ्ट क्लस्टर योजना के अंतर्गत आर्ट मेटल वेयर हस्तशिल्पियों के लिए शनिवार को अर्बन हाट में 15 दिवसीय डिज़ाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम बैच का उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि ईपीसीएच के रीजनल कन्वीनर लेखराज माहेश्वरी ने हस्तशिल्पियों को नई कलाशैली के उत्पादों का निर्माण करने व उनकी मार्केटिंग पर ध्यान देने की बात कही। इपीसीएच के सीओए मेम्बर हंसराज बाहेती ने व्यवसाय में सफलता के लिए उत्पादों की डिजाइन के साथ मार्केटिंग पर ध्यान देने का सुझाव दिया। जिला उद्योग केन्द्र के संयुक्त निदेशक एसएल पालीवाल ने आर्ट मेटल वेयर क्राफ्ट क्लस्टर की संकल्पना और इंडस्ट्री के योगदान के बारे में बताया। हैण्डीक्राफ्ट निर्यातक राधेश्याम रंगा, डॉ भरत दिनेश, नरेश बोथरा, मनीष मेहता, सुरेश विश्नोई, भरत कानूंगो, पूनम राठौड़ व राजेंद्र बंसल ने भी हस्तशिल्पियों को सम्बोधित किया। इपीसीएच के जोधपुर प्रतिनिधि गोपाल शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3uYpa5V
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment