जोधपुर. राजस्थान संगीत नाटक अकादमी की ओर से मंगलवार शाम जयनारायण व्यास टाउन हॉल में आयोजित लोक संगीत संध्या ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में जोधपुर के मेहबूब खान लंगा ने लोक गीत प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध किया। संगीत संध्या मे उदयपुर की विजयलक्ष्मी आमेटा एवं सखियों ने घूमर नृत्य से समा बांध दिया। पाबूसर के गोपालराम पार्टी का डफ नृत्य,लीलादेवी पादरला का तेरहताली नृत्य तथा सीमा व सहयोगियों कलाकारों की ओर से प्रस्तुत कालबेलिया नृत्य ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। कलाकार विप्रा, शांता व कंचनदेवी की ओर से प्रस्तुत भवाई नृत्य और गणगोर भी आकर्षक रहा। आरंभ में अकादमी के सचिव एलएन बैरवा ने कलाकारों का स्वागत किया। संचालन बिनाका जैश व प्रमोद सिंघल ने तथा अकादमी अधिकारी रमेश कंदोई व अरुण पुरोहित ने संयोजन किया।दर्शको ने सोशल डिस्टेंसिंग की पालना में सहयोग दिया। टाउन हॉल में लोक संगीत संध्या ने मोहा मन कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन की गाइडलाइन की पालना की गई।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bQgI0S
0 comments:
Post a Comment