महिला कांग्रेस ने देसी चूल्हा जला किया रसोई गैस, पेट्रोल व डीजल के बढ़ते दामों का विरोध

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. केन्द्र सरकार की ओर से प्रतिदिन बढ़ाए जा रहे पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दामों के विरोध में शहर जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट के बाहर लकडि़यों से देसी चूल्हा जला रोटियां सेंकते हुए विरोध प्रदर्शन किया। जिला कलक्टर को बढ़ती महंगाई के खिलाफ ज्ञापन भी दिया। शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष व जोधपुर शहर विधायक मनीषा पंवार ने बताया कि रोजाना बढ़ाए जा रहे दामों की वजह से मध्यम वर्ग का जीना मुहाल हो गया हैं। केन्द्र सरकार द्वारा असंवेदनशीलता बरतते हुए रसोई गैस के दामों में अप्रत्याशित वृद्धि करने से गृहिणियों का रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। पहले से आम आदमी नोटबंदी व कोरोनाकाल से परेशान है। ऊपर से महंगाई ने आम इंसान की कमर तोड़ दी है। केन्द्र सरकार के तानाशाही रवैये और गलत नीतियों के कारण मंहगाई लगातार बढ़ रही हैं। इस अवसर पर रेखा लोहिया, विजयलक्ष्मी पटेल, फ रजाना चौहान, निर्मला राजपुरोहित, निर्मला देवड़ा, अंजुला रोपिया, सुरेंद्र कंवर, ,कांता राजपुरोहित सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता मौजूद थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NVVDJv
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment