जोधपुर। विश्व जल दिवस पर सोमवार को प्रात: रातानाडा गणेश मंदिर तालाब व रातानाडा तालाब में जलपूजन, पार्क में पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया। महापौर उत्तर कुंती देवड़ा, सम्भागीय आयुक्त डॉ. राजेश शर्मा व जोधपुर शहर विधायक श्रीमती मनीषा पंवार ने जल व प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।महापौर, सम्भागीय आयुक्त व शहर विधायक ने रातानाडा स्थित गणेश मंदिर के प्राचीन तालाब में जल पूजन किया। मंदिर पुजारी सुरेश शर्मा व महेश शर्मा ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ जल पूजन कराया। पूर्व महापौर डॉ ओमकुमारी गहलोत, पार्षद श्रीमती रेखा परिहार, समाजसेवी जेठू सिंह परिहार, कार्यक्रम संयोजक सत्यनारायण गौड़ ने भी जलपूजन किया। महापौर, सम्भागीय आयुक्त व शहर विधायक को रातानाडा तालाब में गायत्री मंदिर पुजारी प्रमोद शर्मा के द्वारा विधिवत जल पूजन कराया गया। रातानाडा तालाब पार्क में सभी ने विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर गणेश पुरा की महिलाओं व बालिकाओं ने परम्परागत वेशभूषा में पार्षद श्रीमती रेखा परिहार के साथ यात्रा निकाली। संयोजक सत्यनारायण गौड़ ने सभी का स्वागत किया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3lEAeAH
0 comments:
Post a Comment