मास्क नहीं लगाने परजुर्माना वसूल कर रहे है

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. शहर में कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने को लेकर नगर निगम की ओर से मास्क नहीं पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का अभियान चल रहा है। बुधवार को कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन करने पर कुल 378 चालान बनाए गए और करीब 40 हजार रुपए से ज्यादा की जुर्माना राशि वसूल की गई। नगर निगम उत्तर आयुक्त रोहिताश्व तोमर ने बताया कि कोरोना का संक्रमण एक बार फिर धीरे-धीरे बढऩे लगा है और अभी भी कोरोना संक्रमण का खतरा बरकरार है। ऐसे में मास्क पहनना अभी भी अनिवार्य है।

वल्र्ड टीबी डे पर हुआ अवेयरनेस सेमीनार

जोधपुर. मौलाना आजाद विश्वविद्यालय के जनस्वास्थ्य संकाय (जेएसपीएच) एवं माई खदीजा इन्स्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग साइन्सेज के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को वल्र्ड टी.बी. डे के मौके पर अवेयरनेस सेमीनार का आयोजन किया गया। शुभम राय ने बताया कि जब से जीत कार्यक्रम की शुरूआत हुई है तब से जोधपुर में क्षय रोग के चिन्हित रोगियों की संख्या 600 से बढकऱ 3000 हो गई है। उन्होंने सरकार की ओर से चलाये जा रहे क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। क्षय रोग विशेषज्ञ डॉ कैलाश आसेरी ने मुख्य रूप से टीबी रोग के लक्षण, बचाव व निदान के बारें में बताया। पब्ल्कि हैल्थ के एमपीएच के प्रथम वर्ष की विद्यार्थी डॉ भव्या गहलोत, डॉ स्वाति सिहाग और निशा भाटी ने भी पॉवरपॉइन्ट प्रजेक्टेशन से अपने-अपने विचार व्यक्त किये। मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के सीईओ मोहम्मद अतीक ने कहा कि हम आज एक संकल्प ले कि हम टीबी जैसी बीमारी को समाप्त करने के लिए बिना भेदभाव, एकजुट होकर वर्ष भर जन-जागरूकता के कार्य करते रहेगें। जनस्वास्थ्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ भावना सती ने टीबी के इलाज में पौष्टिक आहार की महत्त्ता पर प्रकाश डालते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। पब्लिक हैल्थ विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ कन्दर्प माथुर ने सोशल मीडिया के जरिये ज्यादा से ज्यादा जागरूकता फैलाने के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन किया। नर्सिंग प्राचार्य डॉ जितेन्द्र खत्री ने बताया कि विश्व क्षय दिवस के अवसर पर नर्सिंग विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की। जिसमें पोस्टर में नर्सिंग छात्र मुतस्सिर, साक्षी, सायमा व निबन्ध में जोगेश्वर सैन, मुस्कान, फरीया मोदी क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अशफाक, जितेन्द्र, अजरा चैहान, अजरा खानम, सौरभ की टीम ए प्रथम स्थान व हीना, साक्षी, कुलदीप, नाहिदा, अलवीरा की टीम ई द्वितीय स्थान पर रही। निर्णायक की भूमिका अनुमोल सेबसटियन, सुनिता चैधरी, सुखवीर पाल कौर, जॉयसी एस जॉय, सुशील चैधरी ने निभायी। समारोह में सोसायटी सदस्य हाजी मोहम्मद इस्हाक सहित नर्सिंग कॉलेज के समस्त शिक्षकगण एवं विद्य़ार्थी उपस्थित थे। संचालन प्रिया श्रीवास्तव माथुर ने किया। --



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NM0j4o
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment