सिविल जज कैडर के सोलह अधिकारियों के तबादले

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने सिविल जज कैडर के सोलह अधिकारियों के तबादले किए हैं, जबकि छह अधिकारियों को ग्राम न्यायालय में न्यायाधिकारी के पद पर लगाया गया है।

रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी आदेश के अनुसार मुकेश कुमार रेगर को न्यायिक मजिस्ट्रेट सिमलवाड़ा (डूंगरपुर), नीतू रानी चिड़ावा (झुंझुंनू), सोनल पुरोहित को बीकानेर संख्या तीन, हिमानी चतुर्वेदी को विशेष महानगर मजिस्ट्रेट (एनआई केसेज) कोर्ट संख्या 11 जयपुर महानगर द्वितीय, जितेंद्र कुमार को न्यायिक मजिस्ट्रेट भीनमाल, सत्यप्रकाश वैरागी को विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट मोबाइल संख्या 2 जयपुर जिला, दिनेश कुमार शर्मा को न्यायिक मजिस्ट्रेट केशोरायपाटन, प्रवीण चौधरी को न्यायिक मजिस्ट्रेट भिंडर, शैलेन्द्र चौधरी को विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट (एनआई एक्ट केसेज) कोर्ट संख्या 2 अजमेर, रेणु मोटवानी को न्यायिक मजिस्ट्रेट निंबाहेड़ा, सुमन चौधरी को न्यायिक मजिस्ट्रेट, जोधपुर महानगर, अनुभव तिवारी को न्यायिक मजिस्ट्रेट बीकानेर लगाया गया है।

इसी प्रकार निष्ठा पांडेय को न्यायिक मजिस्ट्रेट उत्तर उदयपुर, साजिद हुसैन छीपा टिब्बी, अजीत सिंह राठौड़ सांभर, जया अग्रवाल को भवानीमंडी लगाया गया है। जबकि सरोज कुमारी चौधरी नीमराणा, साक्षी चौधरी तिजारा, लव प्रजापति तालेरा (बूंदी), रेखा तिवारी दौसा, नकुल अग्रवाल को झालरापाटन तथा पायल अग्रवाल को कुडली (सीकर) में ग्राम न्यायालय की न्यायाधिकारी लगाया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OIcPlE
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment