चाय व पानी का कैम्पर न लाने पर कर डाली खलासी की हत्या, चालक गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जिले की बाप थाना पुलिस ने नोख चौराहे के पास ट्रक खलासी की हत्या का खुलासा कर गुरुवार को ट्रक चालक को गिरफ्तार किया। होटल से चाय व पानी का कैम्पर न लाने पर शराब के नशे में आवेश में आकर चालक ने लाठी से वार कर उसकी हत्या कर दी थी।

वृत्ताधिकारी (फलोदी) पारस सोनी ने बताया कि गत २ मार्च को बाप थानान्तर्गत नोख चौराहे से कुछ दूरी पर खड़े ट्रक के पास पंजाब में मुक्तसर साहिब जिले के सिखवाला निवासी जसपालसिंह पुत्र सुखदेवसिंह रामगढि़या का शव मिला था। शरीर पर चोट के निशान से स्पष्ट था कि एक मार्च की रात उसकी हत्या की गई थी। मृतक के भाई रविन्द्रसिंह ने शव की शिनाख्त की थी। भाई की तरफ से हत्या का मामला दर्ज किया गया था।
ट्रक चालक गिरधारीलाल मौके से गायब था। संदेह होने पर थानाधिकारी हरिसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में तलाश के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ करने में पर चालक ने हत्या करना स्वीकार किया। एेसे में सिखवाला गांव निवासी चालक गिरधारीलाल (३९) पुत्र रतीराम जाट को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस का कहना है कि गत १ मार्च की रात नोख चौराहे के पास ट्रक खड़ा था। चालक व खलासी ने शराब पी थी। इस दौरान चालक गिरधारी ने खलासी जसपालसिंह से होटल से चाय व पानी का कैम्पर लाने को कहा। खलासी ने इससे इनकार कर दिया था। इससे चालक को गुस्सा आ गया था और उसने लाठी से खलासी को पीट दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3uTZXJM
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment