शनिवार और रविवार को तेज हवाएं चलने की संभावना

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के उत्तरी-पश्चिमी हिस्से में शनिवार और रविवार को तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 20 से 25 किलोमीटर प्रति घण्टा रहेगी। बादलों की भी हल्की आवाजाही रहेगी और रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होगी।
सूर्यनगरी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह गुलाबी सर्दी थी जो सूरज के निकलने के बाद धीरे-धीरे कम हो गई। दिनभर सामान्य मौसम बना रहा। तीखी धूप के कारण दोपहर में तपिश रही। अधिकतम तापमान 35 डिग्री मापा गया। शाम ढलने के बाद मौसम सुहाना हो गया। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा। फलोदी में न्यूनतम तापमान 18.4 व अधिकतम 36.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।
प्रदेश में बाड़मेर सर्वाधिक गर्म रहा। वहां दिन में पारा 38.1 डिग्री पर पहुंच गया। रात का तापमान भी बीस डिग्री को पार करके 20.1 डिग्री मापा गया। जैसलमेर में रात का तापमान 19 व दिन का 36.4 डिग्री रहा। माउंट आबू में पारा 7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3uZwm1u
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment