जोधपुर. स्वामी कृष्णानंद सभागार में पुष्करणा ब्राह्मणों की कुलदेवी मां उष्ट्रवाहिनी के मंदिर के जीर्णोद्धार के पोस्टर आह्वान का विमोचन मुख्य अतिथि पूर्व न्यायाधीश व राजस्थान के लोकायुक्त पी.के लोहरा के कर कमलों से, सोमयाजी पंडित सोमदत्त अग्निहोत्री के सानिध्य तथा सूरसागर विधायक श्रीमती सूर्यकांता व्यास जीजी की अध्यक्षता में हुआ।
नवचौकिया के मोहल्ला पुष्टिकर ब्राह्मण ट्रस्ट व पुष्करणा वेलफेयर एसोसिएशन सोसायटी के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम की शुरुआत संरक्षक विष्णुदत्त मुथा के स्वागत भाषण से हुई।
पुष्करणा वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष मुकेश जोशी ने मंदिर निर्माण समिति का परिचय देते हुए मंदिर निर्माण की संपूर्ण प्रक्रिया और योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान दी। सोसायटी के कोषाध्यक्ष रोशन बोड़ा मंदिर निर्माण के लिए निधी संग्रह के लिए किए गए प्रयासों व कूपन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि राजस्थान के सभी जिलों में पुष्करणा ब्राह्मणों के परिवार से इस शुभ कार्य के लिए अंशदान लिया जाएगा। मुख्य अतिथि लोकायुक्त जस्टिस पी.के लोहरा ने कहा कि भौतिक युग में हमें अध्यात्म के मूल्यों को अपनाना होगा। समाज का उत्थान तभी संभव है जब उस समाज के प्रत्येक सदस्य अपने कुलदेवी-कुलदेवता की आराधना करे। अग्निहोत्री पंडित सोमदत्त शर्मा ने वेद मंत्रोच्चारण के साथ आशीर्वचन देते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक मांगलिक अवसर पर मां कुलदेवी की आराधना से सभी विघ्नों का हरण हो जाता है। सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास ने कहा कि समाज के प्रत्येक सदस्य को मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए अपनी क्षमता और श्रद्धा अनुसार सहयोग देना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में पुष्टिकर स्कूल के प्रधानाचार्य गोविंदराज पुरोहित ने आभार जताया। संचालन बसंत कल्ला ने किया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OZ1iyh
0 comments:
Post a Comment