जोधपुर. एम्स जोधपुर में दो कोरोना संक्रमित वृद्धाओं की मौत हो गई। ये मौतें सोमवार को हुई थी, लेकिन प्रशासन ने हमेशा की तरह मौतों को छिपाया। मार्च के बीते 16 दिनों में 5 संक्रमितों की मौत हुई है। वहीं मंगलवार को 13 नए मामले मिले और इतने मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। जोधपुर में अब तक मार्च माह के 16 दिनों में 265 संक्रमित रोगी सामने आ चुके हैं और 5 मौत हो चुकी है। अब तक 61547 रोगी संक्रमित और 927 की मौत हो चुकी है। जोन अनुसार शहर परकोटा, महामंदिर मसूरिया, मधुबन व रेजिडेंसी जोन से 1-1, शास्त्री नगर जोन और देहात के ब्लॉक बनाड़ ( मंडोर) से 3-3 संक्रमित रोगी मिले हैं।
एम्स जोधपुर में पूंगलपाड़ा तापडिय़ों की गली निवासी मधु आसोपा (62 ) की मौत हो गई। ये गत 6 मार्च को भर्ती हुई थी। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी मानि पुरोहित ( 65) की मौत हो गई। ये गत 8 मार्च को भर्ती हुई थी। दोनों वृद्धाओं में कोरोना संक्रमण के अलावा चिकित्सकों ने अन्य बीमारी भी बताई है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3qXB5xn
0 comments:
Post a Comment