जोधपुर. शहर प्रमुख कृष्ण मंदिरों व सामाजिक भवनों में आयोजित फागोत्सव में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर नजर आया। पुष्पहोरी के साथ भक्तिमय होरी गायन की धूम मंगलवार को भी जारी रही। फाल्गुन मास के उपलक्ष्य में मंदिरों में पारम्परिक भक्तिमय होरियों के बीच फागोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सामाजिक व स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से विभिन्न जगहों पर फागोत्सव के आयोजन किए गए। विश्व हिंदू परिषद जोधपुर महानगर के तत्वावधान में बुधवार शाम 6 बजे से प्रताप नगर के विहिप कार्यालय भारत माता मंदिर में भव्य गोपाल फ ागोत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक जितेंद्र शर्मा ने बताया कि सतरंगी फूलो से भारत माता व राम दरबार की झांकी सजाकर कर पुष्प होली खेली जाएगी । विहिप प्रवक्ता अमित पाराशर ने बताया कि प्रमुख गेर व होरिया गायकों की ओर से परम्परागत व भक्तिमय होरियों का गायन होगा।
कायस्थ महिला प्रकोष्ठ ने मनाया फागोत्सव.
अखिल भारतीय कायस्थ महासभ जोधपुर महिला प्रकोष्ठ की ओर से सोमवार को फागोत्सव मनाया गया । प्रकोष्ठ अध्यक्ष सीमा भुवन माथुर ने बताया कि कार्यक्रम में बच्चों ने कृष्ण और राधा की झांकियों के साथ भक्तिमय होरिया गाकर पुष्प होरी खेली। कार्यक्रम में महामंत्री मनीषा मनीष माथुर,उपाध्यक्ष डॉली माथुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीता माथुर,आशा माथुर, रश्मि माथुर, मनीषा, विजयलक्ष्मी श्रीवास्तव, सचिव नीमिता माथुर, विनीता, रेनू,सुनीता व शीला माथुर मौजूद रहे।
रोटरी बालाजी मंदिर में फागोत्सव .
रेजीडेन्सी रोड रोटरी चौराहा स्थित रोटरी बालाजी मंदिर में आयोजित फ ाग महोत्सव में मारुति सुन्दरकाण्ड मण्डल मसूरिया की ओर से पुष्पहोरी एवं संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ किया गया। मंडली के महेश सांखला ने बताया कि मंदिर में ऋतुपुष्पों का शृंगार कर महाआरती के दौरान बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ccONsi
0 comments:
Post a Comment