पांच दिन जंगल की घेराबंदी के बाद इनामी हथियार निर्माता गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
डांगियावास थाना पुलिस ने जोधपुर के हथियार तस्कर को नौ हथियार व बारह जिंदा कारतूस सप्लाई करने व पुलिस पर फायरिंग में प्रयुक्त पिस्तौल सप्लायर को सोमवार को गिरफ्तार किया। उस पर पांच हजार रुपए का इनाम था। पुलिस ने मध्यप्रदेश में बरवानी जिले के जंगल में पांच दिन की घेराबंदी करके पकड़ा।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) धर्मेन्द्रसिंह यादव ने बताया कि 007 गैंग का जूड गांव निवासी अशोक बिश्नोई गत दिनों बरवानी में उमरटी गांव निवासी सुलेन्द्रसिंह से नौ पिस्तौल व 12 जिंदा कारतूस खरीदकर लाया था। पुलिस ने गत 13 मार्च को सालवा कला गांव में अशोक को पकडऩे का प्रयास किया तो फायरिंग कर दी थी। जवाबी फायरिंग में अशोक घायल हो गया था। सुलेन्द्रसिंह की गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।
डांगियावास थानाधिकारी कन्हैयालाल, डीएसटी के एसआई दिनेश डांगी व जालमसिंह, कांस्टेबल ओमाराम व देवाराम ने बरवानी जिले में सतुपड़ा के जंगल में पांच दिन तक घेराबंदी करने के बाद उमरटी गांव निवासी सुलेन्द्रसिंह उर्फ झिग्गा (29) पुत्र दारामसिंह को पकड़ लिया। उसे जोधपुर लाकर पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार किया गया।

जंगल में दो किमी घेराबंदी, रास्ते बंद कर पकड़ा
इनाम की घोषणा के बाद पुलिस सुलेन्द्र को पकडऩे गई, लेकिन उसके घर की बजाय सतुपड़ा के जंगल में होने का पता लगा। उसके बारे में पता लगाकर दो किमी के जंगल की घेराबंदी की गई। आने-जाने के रास्ते बंद कर निगरानी रखी गई। पांच दिन बाद वह बाहर निकला तो पुलिस ने पकड़ लिया।

जंगल में ही हथियारों का निर्माण
पुलिस से बचने के लिए सुलेन्द्र गांव की बजाय जंगल में रह रहा था। उसने वहीं झोंपड़ी बना ली थी। वहीं हथियार बना रहा था। वह छाते की स्प्रिंग, लोहे की चद्दर, खिड़कियों की पत्ती, फाइबर, पीतल, साइकिल के डण्डे का पाइप, टायर के तार से हथियार बनाता है।

दूसरा हथियार निर्माता व सप्लायर पकड़ा
पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर ने कुछ समय पहले उमरटी गांव निवासी श्यामसिंह उर्फ टोनी उर्फ भोला उर्फ बिल्लू सरदार पुत्र अंतरसिंह को पकड़ा था। वह भी हथियार बनाकर सप्लाई करने का प्रमुख आरोपी है। पुलिस ने जब उसे पकड़ा था तब आठ मामलों में वांछित था। अब उसके खिलाफ जोधपुर, बरवानी, चूरू व झालावाड़ में 18 एफआइआर दर्ज हो चुकी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3s8eXSu
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment