सूर्यनगरी में छाया फागुनिया उल्लास

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?


जोधपुर. रंगों के त्योहार होली के नजदीक आने के साथ ही सूर्यनगरी के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर फागोत्सव की धूम मची है। शहर के प्रमुख कृष्ण मंदिरों में राजभोग के समय भक्तिगीतों के साथ अबीर-गुलाल एवं पुष्प होरी का आयोजन किया गया। फागोत्सव के तहत कृष्ण भक्ति से ओतप्रोत भक्तिमय होरियों का गायन किया गया। फागोत्सव में आज बिरज में होरी ओ रसिया.. मैं कैसे होरी खेलूं सावंरिया रे संग.. आदि मनमोहक होरियां से माहौल में अध्यात्म की खुशबू बिखेरी। रातानाडा हाईकोर्ट कालोनी स्थित हाईफा हीरो पार्क में महिला मंडल की ओर से फाग महोत्सव महापौर दक्षिण क्षेत्र वनिता सेठ के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद अलका पंवार, मनीषा गौड़ सहित 165 महिलाओं ने भाग लिया। भक्तिमय होरियों के बीच सजी राधाकृष्ण की सजीव झांकी सजाई गई। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 17 के नंदेश्वर महादेव मंदिर में पार्षद सुमन सैन की अध्यक्षता में वार्ड की महिला मंडल की ओर से फाग महोत्सव मनाया गया। दिव्यालोक सेवा संस्थान एवं वरिष्ठ नागरिक सेवा क्लब की ओर से कौशल विकास की सभी प्रशिक्षणार्थी महिलाओं ने फ ाग उत्सव मनाया। कार्यक्रम में होरियों का गायन और भजन प्रस्तुत किए गए।
कायस्थ समाज ने मनाया फागोत्सव
कायस्थ चेतना समिति की ओर से राधाकृष्ण को समर्पित होरिया एवम भक्ति संगीत का आयोजन चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 17 ई स्थित कायस्थ सामुदायिक भवन में किया गया। संयोजक कैलाश माथुर ने बताया कि कायस्थ जनरल सभा अध्यक्ष नरेश माथुर ,नव शिक्षा समाज के अध्यक्ष गिरीश माथुर ने पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का आगाज किया।
अध्यक्ष पी एन माथुर ने बताया कि चौपासनी सत्संग मंडली के आनंद माथुर, भुवनेश माथुर, जुगल गोरिया राजू माथुर,मनीष,मनोज केदार आदि ने पारम्परिक होरिया प्रस्तुत कर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में दिलबर माथुर, सरोज माथुर ,डॉक्टर मीता माथुर, वंदना माथुर आदि मौजूद रहे।
वृद्धजनों के संग फागोत्सव
जेसीआई जोधपुर वीमेन पावर की पूरी टीम ने महामंदिर स्थित जोधाणा वृद्धाश्रम में वृद्धजनों का सम्मान कर फागोत्सव मनाया। अध्याय अध्यक्ष जैसी डॉ रुचिका ने भक्ति गीत कार्यक्रम का आगाज किया। सदस्य मोना दवे और मनीषा व्यास ने बच्चों और महिलाओं के लिए रोचक प्रतियोगिता का संचालन किया। कार्यक्रम में हर्षिता श्रीमाली,कामिनी दवे,खुशबू,छाया व अंजली अवस्थी, डॉ अफसाना बेलिम, स्नेहा शर्मा आदि का सहयोग रहा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NCQeqz
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment