वृद्धावस्था देखभाल पाठ्यक्रम आयुर्वेद विवि में इस साल होगा शुरू

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय में इस साल वृद्धावस्था देखभाल सहायक (आयुर्वेद) सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया जा रहा है। यह कोर्स 6 महीने का होगा। इसके लिए 10वीं पास कोई भी अभ्यर्थी आवेदन कर सकेगा।

वृद्धावस्था में बुजुर्गों की शारीरिक और मानसिक अवस्थाओं के साथ-साथ उनकी जीवन व्याधियों जैसे प्रमेह, संधि वात और उच्च रक्तचाप में देखभाल के लिए समुचित प्रशिक्षणार्थी की जरूरत पड़ती है। इसी उद्देश्य से युवाओं को नया रोजगार देने के लिए यह पाठ्यक्रम शुरू किया जा रहा है। पाठ्यक्रम का प्रशिक्षण सैद्धांतिक और प्रायोगिक रूप से विश्वविद्यालय परिसर में ही दिया जाएगा। प्रो प्रमोद कुमार मिश्रा को समन्वयक और डॉ विनोद कुमार गौतम को सह समन्वयक बनाया गया है।

शुभारंभ आज
विवि कुलसचिव सीमा कविया ने बताया कि पाठ्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को एक समारोह में किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस संदीप मेहता होंगे। अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अभिमन्यु कुमार सिंह करेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kZSGDK
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment