जोधपुर. नई दिल्ली में डॉ. विशम्भर दयाल मार्ग पर अखिल भारतीय लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय संगठन के चुनाव हुई। जिसमें राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत को संघ के राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर व देवराज बोहरा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।
मास्क नहीं पहनने वाले पर चालान बनाए
जोधपुर. नगर निगम उत्तर की ओर से चलाए जा रहे जन आंदोलन अभियान के तहत मंगलवार को निगम की ओर से अलग-अलग वार्डो में मास्क वितरण एवं कोरोना गाइड लाइन से संबंधित पेम्पलेट वितरण का किए गए। मुख्य सफाई निरीक्षक अपूर्व कुमार, महेश चांवरिया, अतिक्रमण प्रभारियो की टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर जरूरतमंद लोगों को मास्क वितरित किए, साथ ही मुख्यमंत्री की अपील से संबंधित पेम्पलेट भी बांटे गए। नगर निगम आयुक्त रोहिताश्व तोमर ने बताया कि कोरोना का बढ़ता संक्रमण सभी के लिए संभावित खतरे की बड़ी चेतावनी है। साथ ही मास्क नहीं पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं करने वाल 179 के खिलाफ चालान बनाने की भी कार्रवाई की गई।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31nUNs9
0 comments:
Post a Comment