जेल से गिरफ्तार हार्डकोर कैलाश मांजू का लिया गया रिमाण्ड

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. डाली बाई मंदिर चौराहे के पास हिस्ट्रीशीटर पर अंधाधुंध फायरिंग के मामले में पुलिस ने जिले के हार्डकोर बदमाश को एक बार फिर जोधपुर सेन्ट्रल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। फायरिंग का मुख्य आरोपी अभी तक पकड़ में नहीं आ सका।
पुलिस के अनुसार गत ११ मार्च को फायरिंग मामले में मूलत: भाटेलाई पुरोहितान हाल मानसरोवर कॉलोनी निवासी हार्डकोर व हिस्ट्रीशीटर कैलाश मांजू को गिरफ्तार किया गया। जेल से प्रोडक्शन वारंट गिरफ्तार करने के बाद उसे कोर्ट में पेश कर रिमाण्ड लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है।

उधर, सामराऊ गांव में भीमसागर निवासी ओमप्रकाश खिलेरी, सूरसागर में व्यापारियों का मोहल्ला निवासी आदिल, पाल लिंक रोड पर राजीव गांधी कॉलोनी निवासी घनश्याम मेघवाल, सूंथला निवासी पंकज व मुकेश गुर्जर गिरफ्तार हो चुके हैं और इन्हें रिमाण्ड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। हमले का मुख्य आरोपी भाटेलाई पुरोहितान निवासी राकेश मांजू व उसके दो-तीन साथी हैं। जो अभी तक पकड़ में नहीं आए हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3tICl9x
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment