जोधपुर। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए समुदाय स्तर पर कोविड-19 टीकाकरण 2.0 अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए सोमवार को राजीव गांधी सेवा केंद्र से जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
जिला कलक्टर ने कहा की सरकार के निर्देशानुसार 60 वर्ष अधिक व 45 से 59 वर्ष की आयु वर्ग के को-मॉर्बिड मरीजों के टीकाकरण के लिए ग्राम पंचायत स्तर तक वैक्सीनेशन सत्र आयोजन करने के लिए साप्ताहिक माइक्रोप्लान बना कर मॉनिटरिंग करें। सभी उपखण्ड अधिकारियों को निर्देशित किया कि बीसीएमओ व खण्ड स्तरीय अधिकारियों के साथ ग्राम पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बैठक करें। होगा सम्मान जो ग्राम पंचायत कोविड-19 टीकाकरण 2.0 के दौरान 60 वर्ष से अधिक की आयु वर्ग के सभी लाभार्थियो का शत प्रतिशत टीकाकरण करवाएगी, उसे पूर्ण वैक्सीनेटेड पंचायत का सम्मान जिला स्तर पर दिया जाएगा।
दूसरी डोज की तैयारियां पूरी
सीईओ जिला परिषद डॉ. इन्द्रजीत यादव ने कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगाने से वंचित रहे लाभार्थियों को व्यक्तिगत संपर्क करते हुए उन्हे बूस्टर डोज़ के रूप में दूसरी खुराक लगाने के लिए निर्देशित किया। 18 मार्च को शिक्षा विभाग के कार्मिको को दूसरी डोज़ लगाने के लिए तैयारियों पर मंथन किया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OU1Sh5
0 comments:
Post a Comment