जोधपुर। जोधपुर विकास प्राधिकरण के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने आयुक्त कमर चौधरी के निर्र्देशानुसार नियमित रूप से पर्याप्त पार्किंग के बिना बनी बहुमंजिला इमारतें, सडक़ मार्गाधिकार के अतिक्रमणों, अवैध, अनाधिकृत निर्माणों पर कार्रवाई की।
प्रवर्तन अधिकारी प्रवीण गहलोत ने बताया कि उपायुक्त दक्षिण राजेन्द्र सिंह चांदावत के निर्देशन में जेबी हाईट्स बहुमंजिला इमारत का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बहुमंजिला इमारत में अण्डऱ ग्राउण्ड पार्किंग स्थल पर नियम विरूद्ध फ्लैट्स निर्मित पाए गए। उपायुक्त दक्षिण के निर्देशन में दस्ते द्वारा 15 रिक्त आवासीय फ्लैट्स को बंद कर नोटिस चस्पा किए गए। शेष आवासों में रहवास होने के कारण मौके पर सीज मुक्त रखा गया। अवैध फ्लैट्स के सीज की कार्यवाही के दौरान उपस्थितों को सख्त हिदायत दी गई कि सीज किए गए फ्लैट्स में किसी प्रकार का फेरबदल अथवा छेडख़ानी नहीं करें। इसी प्रकार दस्ते ने विनायक विहार योजना में प्लॉट नम्बर 50 एवं 44 के सामने सडक़ भाग में पशुबाड़ा, कांटो की बाड़, छपरा बनाकर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त किया। सालावास के खसरा संख्या 244 में भूखण्ड संख्या 5 एवं 9 पर बिना निर्माण स्वीकृति के अवैध रूप से फैक्ट्रियो का निर्माण कार्य किया जा रहा था, जिन्हें रुकवाया गया। इस दौरान तहसीलदार दक्षिण मोहित आशिया, उत्तर अनिल शर्मा, पटवारी दक्षिण धर्मेन्द्र सिंह, कनिष्ठ अभियन्ता प्रदीप हुड्डा मौजूद रहे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bTYMS5
0 comments:
Post a Comment