जोधपुर. अनार के बगीचों से किसानों के परिवारों की आर्थिक दशा तेजी से बदल रही है। मारवाड़ में करीब १० हजार हैक्टेयर भूमि में अनार के बगीचे लगे हैं। इस बार किसानों को एक किलो अनार के ८० से ११० रुपए के दाम मिल रहे हैं। एक हैक्टेयर में किसान को आसानी से ६ लाख ४० हजार रुपए की कमाई हो रही है। एेसे में इस बार मारवाड़-गोड़वाड़ के किसानों को करीब छह अरब से अधिक की पैदावार की संभावना जताई जा रही है।
जोधपुर जिले में एक हजार हैक्टेयर भूमि में अनार के बगीचे लगे हैं। इसी तरह से बाड़मेर में ८ हजार, जालोर में २८००, सिरोही में १५० जैसलमेर जिले में ३५० व पाली जिले में १०४ हैक्टेयर भूमि में अनार के बगीचे लगे हैं।
एक हैक्टेयर भूमि में ८३२ पौधे अनार के लगते है। एक पौधे से किसान को कम से कम १० से १२ किलो अनार की पैदावार होती है। इस हिसाब से एक हैक्टेयर में ८ हजार किलो अनार की पैदावार की उम्मीद है। किसान को एक किलो अनार के कम से कम ८० रुपए किलो के दाम मिल रहे हैं। एेसे में किसान को एक हैक्टेयर भूमि से ६ लाख ४० हजार रुपए की आय होती है।
पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, सिरोही व पाली जिले में करीब पांच हजार किसानों के दस हजार हैक्टेयर से भी अधिक भूमि में अनार के बगीचों में प्रति हैक्टेयर ६ लाख ५० हजार रुपए की आय होने से मारवाड़ के करीब पांच हजार किसानों को इस बार ६ अरब २७ लाख रुपए से भी अधिक की आय की उम्मीद है।
क्या कहते हैं किसान
इस बार किसानों को एक किलो अनार के दाम ८० से लगाकर ११० रुपए मिल रहे है। इस बार किसानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं। एक हैक्टेयर में करीब किसान को करीब ६ लाख ५० हजार रुपए की आय हो रही है।
छोटाराम चौधरी किसान, भीकाली जोधपुर
मिल रहे अच्छे दाम
किसानों को अनार के दाम ८० से ११० रुपए प्रति किलो के मिल रहे है। उद्यानिकी फसलों में किसानों को आय अच्छी हो रही है। एक हैक्टेयर में किसान को साढ़े छह लाख रुपए की आय हो रही है।
-डॉ. जयनारायण स्वामी, उपनिदेशक उद्यान विभाग जोधपुर
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OZG57G
0 comments:
Post a Comment