स्पोट्र्स स्कूल की आस पूरी, एथलेटिक एकेडमी की अधूरी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
राज्य सरकार ने हाल ही अपने बजट में प्रदेश में दो आवासीय स्पोट्र्स स्कूल घोषणा की है। इसमें एक जोधपुर के मण्डोर अमृतलाल स्टेडियम में खोलने की घोषणा की गई व दूसरा जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में। दोनों स्कूल बीकानेर के सार्दूल स्पोट्र्स स्कूल की तर्ज पर आवासीय खोले जाएंगे। जोधपुर में यह पश्चिमी राजस्थान का पहला आवासीय स्पोट्र्स स्कूल होगा, इससे खिलाडिय़ों, प्रशिक्षकों व खेलप्रेमियों में खुशी है। इस विद्यालय में प्रवेशित विद्यार्थियों को आधुनिक खेल उपकरणों व उच्च तकनीकीयुक्त ट्रेनिंग देकर विभिन्न खेलों में दक्ष किया जाएगा। इस स्कूल की सौगात मिल जाने से आधी आस पूरी हुई, वहीं एक अन्य उम्मीद पूरी नहीं हो पाई। खेलप्रेमियों को जोधपुर राज्य स्तरीय एथलेटिक एकेडमी की घोषणा की आशा थी, लेकिन यह सौगात नहीं मिल पाई जबकि जोधपुर में सिंथेटिक ट्रेक सहित सभी सुविधाएं भी उपलब्ध है।
---
जोधपुर के एथलीट्स ने विश्व में फहराया परचम
जोधपुर में एथलेटिक्स के क्षेत्र में कई प्रतिभाओं ने अन्तरराष्ट्रीय स्तर तक परचम फहराया है। जिनमें कॉमनवेल्थ खेल चुके घमण्डाराम के अलावा रामपाल जाट, ओमप्रकाश डूडी आदि ने संसाधन-सुविधाएं नहीं होने के बावजूद अन्तरराष्ट्रीय स्तर तक पहचान बनाई है। ऐसे में अगर यहां एथलेटिक एकेडमी खुलती तो यहां से राष्ट्रीय-अन्तरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाएं उभरकर आ सकती है। जिनको अनुभवी प्रशिक्षकों के अलावा अन्तरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में नाम रोशन कर चुके खिलाडिय़ों का मार्गदर्शन मिलता।
---
पत्रिका ने बार-बार उठाया मुद्दा, नहीं खुले स्कूल
वर्ष 2013 में सुराज संकल्प यात्रा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने जिला मुख्यालयों पर मॉडल स्पोट्र्स स्कूल खोलने की घोषणा की थी। इस घोषणा से खिलाडिय़ों को निराशा ही हाथ लगी। इस संबंध में राजस्थान पत्रिका ने प्रदेश में मॉडल स्पोट्र्स खोलने का बार-बार मुद्दा उठाया था, इसके बावजूद भी स्कूल नहीं खुले।
---
एथलीट्स का होगा विकास
राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष हापूराम चौधरी के अनुसार आवासीय स्पोट्र्स स्कूल खुलने से स्कूली खेलों का विकास होगा। वहीं सरकार को एथलेटिक एकेडमी की सौगात देनी चाहिए, तांकि एथलीट प्रतिभाओं को उचित सुविधा मिलेगी और आगे बढऩे का मौका मिलेगा।
----



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bFoZot
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment