शादी के ढाई साल बाद महिला ने फंदा लगाकर जान दी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
देवनगर थानान्तर्गत मसूरिया की बर्गी कॉलोनी में एक महिला ने मंगलवार सुबह साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण पता नहीं लग सका।
थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि बर्गी कॉलोनी निवासी सरस्वती (24) पत्नी दशरथ बर्गी ने सुबह दस बजे घर में ही साड़ी से फंदा लगाया। मासूम पुत्र के साथ सास बाबा रामदेव मंदिर के दर्शन करने निकल गई थी। जबकि ऑटो चालक पति ऑटो लेकर गया था। पीछे अकेली सरस्वती ने फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद पड़ोसी की एक बच्ची ने महिला को फंदे लटका देखा तो आस-पास के लोगों को सूचना दी। उन्होंने फोन कर पति को घर बुलाया। फंदा काटकर पति ने सरस्वती को नीचे उतारा और अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है।
पुलिस का कहना है कि मृतका का पीहर कॉलोनी में ही है। ढाई साल पहले उसकी शादी दशरथ से हुई थी। पीहर पक्ष ने फिलहाल कोई संदेह व्यक्त नहीं किया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3t1qNOd
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment