महिला युवा कांग्रेस ने थालियां बजा लगाए महंगाई गो के नारे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. शहर जिला युवा कांग्रेस की ओर से बढ़ती महंगाई के खिलाफ शुक्रवार को प्रदर्शन किया गया। उपाध्यक्ष हर्षिता राठौड़ ने बताया कि राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान के सह प्रभारी मितेन्द्र दर्शन सिह व देहात युवा कांग्रेस अध्यक्ष रामनिवास बुधनगर कि अध्यक्षता में रसोई गैस, पैट्रोल व डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ प्रदर्शन किया। जोधपुर शहर एवं देहात जिले की महिला युवा कांग्रेस को उत्तर नगर निगम की महापौर कुंती देवड़ा व उपमहापौर अब्दुल करीम जोनी ने हरी झण्डी दिखाकर राजीव गांधी सर्कल नई सडक से रवाना किया। राजीव गांधी सर्कल से घण्टाघर तक रोड शो में युवा कांग्रेस की महिलाओं ने थालियां बजाते हुए महंगाई गो महंगाई गो के नारे लगाए। हाथ ठेलों मे गैस की टंकियां ,स्कूटी और सिगडी पर रोटी बनाती हुई महिलाओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में पार्षद सुमन दिवराया, पार्षद प्रिया बिश्नोई, अकिता परिहार, विजय लक्ष्मी पटेल,आरती मंलानी, लियाकत अली रंगरेज, पुनित जागू ,बलदेव बेनिवाल भी शामिल हुए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3vHWVsw
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment