कोरोना: जहां फैला ज्यादा संक्रमण, वहीं कम हुआ टीकाकरण

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जोधपुर में कोरोना संक्रमण शुरुआत में नागौरी गेट, उदयमंदिर, फतेहसागर,बागर चौक व प्रतापनगर क्षेत्र सहित आसपास इलाकों में खूब फैला था, लेकिन इस क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों ने गत 25 दिनों में 1 हजार जनों को भी टीका नहीं लगवाया।
स्वास्थ्य विभाग की गत 21 मार्च तक की गई तैयार रिपोर्ट में जोधपुर शहर में 29529 पात्र लाभार्थियों को वैक्सीन लगा। इसमें 45 से 59 आयु के गंभीर रोगी और 60 से अधिक आयु के लोग टीका लगवा चुके हैं। जहां कम टीकाकरण हो रहा है, वहां को लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना हैं कि हो सकता है कि ऐसे लोग बड़े सेंटर पर जाकर टीकाकरण करवा रहे है।

हालांकि जिस क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण होता है, उस दिन वहां के स्टाफ आसपास की आबादी को टीकाकरण के लिए आमंत्रित भी करते है। उसके बावजूद कई लोग टीका लगवाने नहीं आ रहे हैं। कई लोग खुद को फिट मानते हुए टीका लगाने से बच रहे हैं। उन्हें लग रहा है कि वर्तमान में उनकी हालत सही है। दूसरा कारण ये भी हैं कि स्वास्थ्य विभाग स्वयं भी टीकाकरण कब और कौनसी जगह होगा, उसको लेकर रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं करता है। इन सभी कारणों के चलते शहर में टीकाकरण कम हो रहा है।

इन केंद्रों पर लगा सर्वाधिक टीका
केद्र का नाम - पात्र लाभार्थी

एमडीएम अस्पताल- 3098
चौपासनी सैटेलाइट-2054

एमजीएच-1675
मंडोर सैटेलाइट-1589

उम्मेद हॉस्पिटल-1553
यूपीएचसी नवचौकिया-1519

पावटा जिला अस्पताल-1450
यूपीएचसी रेजिडेंसी-1367

एम्स जोधपुर-1312

---------

जिन क्षेत्रों से निकले ज्यादा संक्रमित, वहां ऐसी स्थिति

महिलाबाग जिला अस्पताल-814

यूपीएचसी उदयमंदिर-548
यूपीएचसी कलाल कॉलोनी-380

यूपीएचसी बागर चौक-298
यूपीएचसी नागौरी गेट-228

प्रतापनगर जिला अस्पताल-76

.............................................

इनका कहना है...

शहर में कई सरकारी व निजी चिकित्सा संस्थान टीकाकरण के लिए चिन्हित है। हो सकता है कि इन लोगों ने वहां जाकर टीकाकरण करवाया हो। सभी पात्र लाभार्थी ज्यादा से ज्यादा सेंटर पर पहुंच अपना वैक्सीनेशन कराए। आगामी संक्रमण के मद्देनजर वैक्सीनेशन आवश्यक है।
- डॉ. बलवंत मंडा, सीएमएचओ



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rn9tC7
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment