वित्तमंत्री से मिले उद्यमी, समस्याएं बताई

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
लघु उद्योग भारती के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम ओझा ने बताया कि लघु उद्योग भारती का एक शिष्टमण्डल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ताराचन्द गोयल के नेतृत्व में दिल्ली में केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण व वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर से भेंट कर एमएसएमई सेक्टर के सामने जीएसटी व बैंको को लेकर आ रही समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधिमण्डल ने वित्तमंत्री को बताया कि जीएसटी की कर श्रेणियां कम होनी चाहिए। मासिक रिटर्न व त्रैमासिक रिटर्न से इनपुट क्रेडिट में बहुत समस्या आती है, सभी प्रकार की रिटर्न की समय सीमा एक जैसी होनी चाहिए। अपीलेट ट्रिब्यूनल का गठन किया जाना चाहिए, जिससे बार- बार उच्च न्यायालय नहीं जाना पड़े। वित्तमंत्री व वित्तराज्यमंत्री ने प्रतिनिधिमण्डल की सभी बातों को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को सभी विषयों पर एक नोट बनाकर प्रस्तुत करने के आदेश दिए। प्रतिनिधिमण्डल में एमएसएमई बोर्ड के सदस्य नरेश पारीक, जीएसटी काउंसिल के सदस्य अर्पित मित्तल सहित केन्द्रीय कार्यसमिति के प्रतिनिधि थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3lRvYOz
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment