जोधपुर।
जिला कलक्टर इन्द्रजीतसिंह ने जिले के राजस्व अधिकारियों को जन समस्याओं का तत्परता व संवेदनशीलता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। कलक्ट्रेट सभागार में लगभग 4 घंटे चली राजस्व अधिकारियों की बैठक में कहा कि राजस्व अधिकारी शासन व प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं।
राजस्व न्यायालयों में लम्बित राजस्व मुकदमों की नियमित सुनवाई कर आमजन को समय पर राहत देने की अपील की। उन्होंने अधिकारियों से राजस्व प्रकरणों को तुरन्त निस्तारित करने व नियमित रूप से अधिनस्थ कार्यालयों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उपखण्ड अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला स्तर की तर्ज पर उपखण्ड पर भी रात्रि चौपाल व जनसुनवाई कार्यक्रमों का आयोजन करें। नियमित ई चौपाल व जनसुनवाई से आमजन में प्रशासन के प्रति विश्वास भी बढ़ता है और समस्याओं का निराकरण भी होता है।
अवैध खनन रोकने पर एफआइआर दर्ज
जिला कलक्टर ने कहा कि अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ, खनन विभाग व पुलिस प्रशासन सतत, संयुक्त कार्रवाई करते रहे। बैठक में जानकारी दी गई कि इस ओर आर टी ओ द्वारा एक माह में 127 वाहनों के चालान किए गए। खनन विभाग द्वारा 22 प्रकरण दर्ज हुए व एक एफआइआर भी दर्ज की गई। मुख्य क्षेत्रों में धर्मकांटो की भी जांच के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम मदनलाल नेहरा, मुकेश कुमार कलाल, अंजुम ताहिर सम्मा, सीएमएचओ डॉ. बलवन्त मण्डा व अन्य मौजूद थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3txERzw
0 comments:
Post a Comment