दो दर्जन से अधिक शिक्षकों की होगी पदावनति!

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?


जोधपुर. शिक्षा विभाग में प्रदेश के दो जिलों से फर्जी डिग्री लगाकर प्रमोशन पाने वाले शिक्षकों पर अब गाज गिरना तय माना जा रहा है। निदेशालय ने समस्त संयुक्त निदेशक को पत्र लिख ऐसे शिक्षकों की सूची मांगी हैं, जिन्हें पदावनत करना है।निदेशालय ने पत्र भेज कहा है कि पाली कार्यालय स्तर पर तीन सदस्यीय जांच दल बनाकर संबंधित भीलवाड़ा व चितौडगढ़़ विश्वविद्यालय से व्यक्तिश: संपर्क कर समस्त प्रमाण पत्रों की जांच करने पर सामने आया कि इन विवि की ओर से स्नातक स्तर में अतिरिक्त विषय बीए एडिशनल वैकेशन में कराया जाता है, जो योग्यता सर्टिफिकेट कोर्स के रूप में कराया जाता है। निदेशालय ने कहा कि स्नातक स्तर पर वह विषय जिसमें पदोन्नति के लिए विचार किया जाना है, वह वैकल्पिक विषय के रूप में अध्ययन किया जाना आवश्यक है। प्रकरण में स्नातक योग्यताधारी आशार्थियों की ओर से गणित विषय में सर्टिफिकेट कोर्स, वैकेशन कोर्स किया है, जिसका नियमों में कोई उल्लेख नहीं है। अतिरिक्त विषय में योग्यता प्राप्त कार्मिकों की शैक्षणिक योग्यता की नियमानुसार जांच करवाकर पदावनत होने वाले कार्मिकों की स्पष्ट सूची तत्काल भेजी जाए। इधर, स्कूल शिक्षा के संयुक्त निदेशक प्रेमचंद सांखला ने कहा कि रिपोर्ट लगभग फाइनल है, तैयार करके भेजनी है। कार्रवाई तो निदेशालय ही तय करेगा। गौरतलब हैं कि इस पूरे प्रकरण को पत्रिका ने सबसे पहले उठाया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bKQM6W
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment