जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय (JNVU) के छात्र सेवा मंडल के तत्वावधान में राजस्थानी संस्कृति प्रकोष्ठ की ओर से सोमवार से सांस्कृतिक सप्ताह का शुभारंभ हुआ। पहले दिन कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। करीब एक साल बाद ऑफलाइन कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों तथा आयोजक मंडल का छात्र सेवा मंडल के सचिव जालम सिंह रावलोत ने स्वागत किया।
प्रकोष्ठ संयोजिका डॉ. मीनाक्षी बोराणा ने बताया कि प्रतिभागियों ने राजस्थानी (Rajasthani) भाषा में बेहतरीन कविता पाठ किया। विद्यार्थियों ने राजस्थानी संस्कृति, लोकदेवताओं और वेशभूषा के साथ-साथ खानपान पर आधारित कविताओं का वाचन किया। संचालन डॉ. गोविंद सिंह राजपुरोहित ने किया। संयोजन डॉ. हितेंद्र गोयल द्वारा किया गया। निर्णायक के रूप में वाणिज्य संकाय से डॉ. रमेश चैहान रहे। प्रतिभागियों के परिणाम सांस्कृतिक सप्ताह के अंत में घोषित किए जाएंगे और विजेताओं को छात्र सेवा मंडल के वार्षिकोत्सव में पारितोषिक एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। पूरे सप्ताह छात्र छात्राओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dWk6Jh
0 comments:
Post a Comment