जिला जज कैडर के 71 अधिकारियों के हुए तबादले

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने अलग-अलग आदेश जारी कर मंगलवार को जिला जज कैडर के ७१ न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए। इनमें से हाल ही राज्य सरकार ने राज्य व जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों के ३१ सचिवों की सेवाएं हाईकोर्ट को लौटाई थी। इन सभी न्यायिक अधिकारियों को विभिन्न जिला अदालतों में पदस्थापित किया गया है। इसी तरह ३८ न्यायिक अधिकारियों को विभिन्न जिलों की विधिक सेवा प्राधिकरणों में सचिव लगाया गया है।

हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी आदेश के अनुसार विधिक सेवा प्राधिकरण से लौटे देवकुमार खत्री को एडीजे जैतारण, नरेंद्र कुमार स्पेशल जज एससी-एसटी मामलात बाड़मेर, राजेश कुमार दारिया एडीजे-३ जयपुर मेट्रोपोलिटन (द्वितीय), सत्यप्रकाश सोनी एडीजे-२ बहरोड, राजेन्द्र चौधरी एडीजे-१ नोहर, मधु हिसारिया स्पेशल जज एससी-एसटी मामलात चूरू, शक्ति ङ्क्षसह एडीजे-१० जयपुर मेट्रोपोलिटन (द्वितीय) मुख्यालय चौमूं, शरद तंवर एडीजे भीनमाल, श्वेता शर्मा प्रथम एडीजे-७ बीकानेर, रेखा वाधवा स्पेशल जज एससी-एसटी मामलात बूंदी, पंकज बंसल एडीजे-२ जयपुर जिला, पवन कुमार अग्रवाल एडीजे राजगढ, भूपेन्द्र कुमार मीणा एडीजे लक्ष्मणगढ, रेखा यादव एडीजे-१ बयाना व भैंरूलाल चंदेल को एडीजे-२ सीकर लगाया गया है।

इसी तरह विजय प्रकाश सोनी एडीजे-२ जयपुर मेट्रोपोलिटन द्वितीय, सुषमा पारीक एडीजे महिला अत्याचार मामलात जोधपुर महानगर, रेणुका ङ्क्षसह हुड्डा एडीजे-३ कोटपूतली, जगतङ्क्षसह पंवार एडीजे-६ कोटा, अजीज खान एडीजे सुमेरपुर, नीरज कुमार भारद्वाज एडीजे-४ अलवर, महेन्द्र कुमार अग्रवाल द्वितीय एडीजे-१ जयपुर जिला, रिद्धिमा शर्मा एडीजे महिला अत्याचार मामलात जयपुर मेट्रोपोलिटन प्रथम, देवेन्द्र सिंह भाटी एडीजे बांसवाड़ा, नरेन्द्र सिंह स्पेशल जज एससी-एसटी मामलात जालोर, राजीव चौधरी स्पेशल जज एससी-एसटी मामलात भीलवाड़ा, विनोद कुमार वजा स्पेशल जज एससी-एसटी मामलात बीकानेर, सुनील कुमार ओझा एडीजे गंगापुर, सिद्धेश्वर पुरी एडीजे-७ जोधपुर महानगर, रामदेव सांदू एडीजे मेड़ता व लक्ष्मीकांत वैष्णव को एडीजे नाथद्वारा लगाया गया है।

शिव कुमार रजिस्ट्रार (वर्गीकरण )
जिला जज कैडर के अधिकारी शिव कुमार द्वितीय को हाईकोर्ट की जयपुर पीठ में रजिस्ट्रार (वर्गीकरण) के पद पर लगाया गया है। वे अभी विधिक सेवा प्राधिकरण बारां में सचिव के पद पर कार्यरत थे। इसी तरह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर जिला के सचिव समरेन्द्र सिंह सिकरवार को इसी पद पर जयपुर जिला में लगाया गया है।

38 अधिकारी विधिक सेवा प्राधिकरण में
हाइकोर्ट ने जिला जज कैडर के ३८ न्यायिक अधिकारियों को विभिन्न जिलों में विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पद पर लगाया है। इनमें अणिमा दाधीच कोटा, अलका गुप्ता बारां, सुमन सहारण प्रथम सीकर, विक्रमङ्क्षसह भाटी जयपुर महानगर-२, अजय गोदारा भरतपुर, सुनील कुमार यादव बूंदी, प्रभात अग्रवाल जोधपुर, महेन्द्र कुमार दवे भीलवाड़ा, प्रमोद बंसल चूरू, मनोज कुमार गोयल बीकानेर, सुनील कुमार गोयल अलवर, दीक्षा झुंझुनंू, रुबीना परवीन अंसारी टोंक, संदीप कौर हनुमानगढ़, रामपाल जाट अजमेर, शिवप्रसाद तंबोली प्रतापगढ व कुलदीप सूत्रकार को उदयपुर लगाया गया है। इसी तरह भानुकुमार चित्तौडग़ढ, प्रदीप कुमार द्वितीय दौसा, पवन कुमार वर्मा गंगानगर, मीना अवस्थी धौलपुर, नीरज दाधीच मेड़ता, मुज्जफर चौधरी जोधपुर जिला, प्रशांत अग्रवाल करौली, दीपक दुबे बांसवाड़ा, सूर्यप्रकाश पारीक सिरोही, अस्का राव जयपुर महानगर प्रथम, विकास सिंह चौधरी बालोतरा, सुनील कुमार विश्नोई जैसलमेर, लोकेश कुमार शर्मा झालावाड़, रेहना शर्मा जोधपुर महानगर, मनीष कुमार वैष्णव राजसमंद, श्वेता गुप्ता सवाइमाधोपुर तथा वीरेन्द्र कुमार मीना को जालोर में विधिक सेवा प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है। मेघना जैन को जोधपुर व धीरज शर्मा को जयपुर में संयुक्त सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बनाया गया है। मनोज कुमार सोनी राजस्थान हाइकोर्ट विधिक सेवा समिति जयपुर के नए सचिव होंगे, जबकि शालिनी महर्षि को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में विशेष सचिव (मीडिएशन एंड आर्बिट्रेशन) के पद पर लगाया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3d3VGLz
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment