इसी माह 4 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाना है चुनौती

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
कोविन वैक्सीनेशन में सामुदायिक स्तर पर लोगों को जागरूक करने के लिए मिशन मोड पर काम करन होगा। आगामी एक माह में 4 लाख से अधिक लोगों को जोधपुर में वैक्सीन लगानी है। यह टारगेट बहुत बड़ा है और इसके लिए प्रशासन को जोर लगाने के साथ आमजन को भी जागरूक होना होगा। पहले दिन की शुरुआत 23 सौ से अधिक लोगों के वैक्सीन से हुई जो कि ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता। जिला कलक्टर इंद्रजीतसिंह ने वैक्सीन प्रणाली को आमजन तक पहुंचाने और इसके सरलीकरण के लिए मीडिया आमुखीकरण रखा। सीएमएचओ बलवंत मंडा और आरसीएचओ कौलश दवे ने इस संबंध में प्रजेंटेशन दिया।

वैक्सीन के बारे में आ रही व्यावहारिक परेशानी पर सवाल और प्रशासन से जवाब

सवाल - बीमारी का सर्टिफिकेट कैसे मिलेगा?
जवाब - कोई भी रजिस्टर्ड प्रेक्टिशनर निर्धारित फॉर्मेट में लिख कर दे सकता है, जिस चिकित्सक से आप लम्बे समय से इलाज ले रहे हैं वह भी लिख कर दे सकता है। सरकारी अस्पताल में भी यह फॉर्मेट रखवाए जाएंगे, पुराने इलाज की पर्ची दिखाकर सर्टिफिकेट ले सकता है।

सवाल - क्या दूसरी डोज में भी निजी अस्पताल में राशि देनी होगी।
जवाब - जी हां, निजी अस्पताल में पहली डोज के लिए 250 रुपए और दूसरी डोज लगाते समय 250 रुपए और देने होंगे। इस प्रकार कुल 500 रुपए देने होंगे। जबकि रजिस्ट्रेशन एक बार ही करवाना होगा।

सवाल - कोविन पोर्टल पर रजिस्टे्रशन करवाते समय क्या सिर्फ आधार कार्ड ही जरूरी है।
जवाब - नहीं, कोई भी पहचान पत्र चलेगा, लेकिन आधार भी साथ में मांगा जा रहा है, जिससे कि भविष्य में वैक्सीन लगे व्यक्ति को टे्रस कर सकें। आगामी समय में इस बाध्यता को हटाने का प्रयास करेगा।

सवाल - ज्यादा से ज्यादा लोग वैक्सीन लगवाएं इसके लिए क्या प्रयास है?
जवाब - गांवों में ग्राम पंचायतवार और शहरों में वार्डवार यह व्यवस्था करेंगे। सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों को लगाएंगे। 60 साल से अधिक उम्र वाले और 45 से 59 तक की उम्र वाले भी इसमें पात्र है। सरकारी कर्मचारी को अगले वर्ष रिटायर्ड हो रहा है यानि अभी 60वे वर्ष में चल रहा है वह भी वैक्सीन लगवा सकता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3q4vYeF
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment