जोधपुर. मारवाड़ के अधिकांश हिस्सों में बादलों की हल्की आवाजाही के साथ तापमान में उतार चढ़ाव का दौर बना रहा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण जैसलमेर के कुछ हिस्सों में मेघगर्जना के साथ बूंदाबांदी हुई। जोधपुर जिले का फलोदी कस्बा गुरुवार को प्रदेश में सबसे गर्म स्थान रिकॉर्ड किया गया। फलोदी में दिन का पारा 39 डिग्री के पास आ गया। वहां दोपहरी में पसीने छूटने लग गए। मौसम विभाग के अनुसार विक्षोभ की वजह से शुक्रवार को भी बादलों की हल्की आवाजाही बनी रहेगी।
सूर्यनगरी में न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री रहा। सुबह मौसम सामान्य था। दिन में सूरज व बादलों की आवाजाही के बीच तपिश भरा मौसम रहा। अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री रहा। दोपहर में गर्मी के कारण लोगों को पंखे व एएसी का सहारा लेना पड़ा। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा। फलोदी में न्यूनतम तापमान 23.6 व अधिकतम 38.8 डिग्री रहा। जैसलमेर और बाड़मेर में रात का तापमान क्रमश: 22.7 व 23.6 और दिन का 37.9 व 38.4 डिग्री मापा गया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3vD1SCK
0 comments:
Post a Comment