जोधपुर में पारा फिर 35 डिग्री पार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. संभाग के अधिकांश हिस्सों में सोमवार को मिला-जुला मौसम रहा। बादलों की हल्की आवाजाही के साथ दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। धोरों में पारा 37 डिग्री को पार करने से गर्मी का मौसम रहा। बुधवार से जोधपुर सहित आसपास के हिस्सों में बादलों की गहरी आवाजाही शुरू हो जाएगी। गुरुवार और शुक्रवार को काफी बादल रहेंगे जिससे रात के तापमान में बढ़ोतरी के आसार है।

सूर्यनगरी में बीती रात पारा लुढकक़र 18.7 डिग्री पर आ गया। वातावरण में नमी अधिक होने के कारण अलसुबह मौसम में हल्की ठंडक थी। दिन चढऩे के साथ तापमान में बढ़ोतरी होती गई। दोपहर में तापमान 35.8 डिग्री पर पहुंच गया। गर्मी शुरु होते ही लोगों ने अब गर्म कपड़े अंदर रख दिए हैं और गर्मियों के कपड़े देखने को मिल रहे हैं। शहरवासियों ने अब कूलर की साफ-सफाई भी शुरू कर दी है। उधर आने वाले समय में एसी की कीमतें बढऩे के समाचार मिलने के बाद इलेक्ट्रोनिक्स की दुकानों पर भी एसी के ग्राहक पहुंचने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार इस बार औसत से अधिक तापमान रहने का पूर्वानुमान है।
फलोदी में रात का पारा 22.2 व दिन का 37.2 डिग्री रहा। जैसलमेर और बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 21.1 व 22.6 और अधिकतम 36.5 व 37.7 डिग्री मापा गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3eFkHPH
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment