एक दिन 31130 टन माल लदान, रेलवे को 5.12 करोड़ की आय

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
जोधपुर रेल मण्डल ने एक दिन में अधिकतम माल लदान का नया कीर्तिमान बनाया है। जोधपुर मण्डल पर गुरुवार को एक ही दिन में कुल 14 रैक माल लदान हुआ यानि 31130 टन माल लदान किया गया, जिससे 5 करोड़ 12 लाख 07 हजार 709 रुपए की आय हुई। जोधपुर मंडल की बिजनेस डवलपमेंट यूनिट (बीडीयू) द्वारा रेलवे से नए ग्राहकों को जोडऩे और नए स्टेशनों से वस्तुओं के माल लदान शुरू करने से 18 मार्च तक 629 वैगन माल लदान किया गया, जो अब तक का सर्वाधिक है। मण्डल प्रवक्ता गोपाल शर्मा ने बताया कि बीडीयू द्वारा रेलवे ग्राहकों तथा उपयोगकर्ताओं को सभी संभव सुविधाएं उपलब्ध कराने से माल लदान में तेजी आई है। इसके फ लस्वरुप नए उत्पादों तथा कुछ नए रेलवे स्टेशनों से प्रथम बार माल लदान शुरू हुआ है। इससे पूर्व जोधपुर मण्डल का एक दिन का अधिकतम माललदान 13 रैक में 607 वैगन माललदान का था।
--
एक दिन में माल लदान की स्थिति
- जोधपुर रेल मण्डल के सोनू (जैसलमेर) स्टेशन से 3 रैक लाइम स्टोन भिलाई स्टील प्लांट।
- थैयात हमीरा से 1 जिप्सम रैक रतलाम।
- मेड़ता सिटी से 1 किल्कर रैक लखनऊ।
- नावा से 2 रैक सॉल्ट बाखुदा व झांसी।
- गोटन से 1 सीमेंट रैक आलमनगर।
- भगत की कोठी से 6 रैक कंटेनर मुन्दरा पोर्ट व पीपावाव पोर्ट के लिए लदान किए गए ।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cTYRFU
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment