जोधपुर. मण्डोर रोड पर सीमा सुरक्षा बल के फ्रंटियर मुख्यालय में तैनात एक हेड कांस्टेबल को झांसा देकर शातिर ठग ने खाते से 29 हजार रुपए निकाल लिए। उधर, आइ-फोन लेने के झांसे में एक व्यक्ति को १२ हजार रुपए का चूना लगा दिया गया।
मण्डोर थाना पुलिस ने बताया कि सीकर निवासी एक युवक यहां सीसुब के फ्रंटियर मुख्यालय में हेड कांस्टेबल है। १४ मार्च को उसके पास अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया। उसने खुद को सीसुब में हेड कांस्टेबल अनिल कुमार बताकर खाते में रुपए ट्रांसफर कराने के बारे में बात की। उसने कहा कि वह उसके खाते में रुपए जमा कराने के बाद उससे ले लेगा। अज्ञात व्यक्ति ने व्हॉट्सएेप पर एक लिंक भेजकर कहा कि उस पर क्लिक करके खाते में आए रुपए चेक करो। झांसे में आकर हेड कांस्टेबल ने लिंक पर क्लिक किया और कहा कि खाते में रुपए नहीं आए हैं। ठग ने एक और लिंक भेजा व एटीएम कार्ड व बैंक खाते के बारे में जानकारी ले ली। एेसा करते ही उसके खाते से २९ हजार ५०० रुपए निकल गए। मोबाइल में संदेश आने पर उसे ठगी का पता लगा।
उधर, भीमजी का मोहल्ला में बडेर की गली निवासी केशव व्यास ने शॉपिंग साइट पर आइ-फोन पसंद कर उसमें अंकित मोबाइल नम्बर से बात की। आइ-फोन खरीदने के लिए शातिर के झांसे में आकर उसने ११९९० रुपए जमा करवा दिए, लेकिन उसे आइ-फोन नहीं मिला। न ही रुपए लौटाए गए। खाण्डा फलसा थाने में मामला दर्ज कराया गया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ln0r6S
0 comments:
Post a Comment