बीती फरवरी का रिकॉर्ड मार्च के 20 दिन में ही कोरोना ने तोड़ा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. कोरोना संक्रमण की 2021 की लहर भी रफ्तार में है। आंकड़ों पर नजर डालें तो फरवरी माह में कोरोना संक्रमण शांत रहा, लेकिन मार्च में फिर उग्र रूप धारण कर चुका है। संक्रमण की बढ़ती रफ्तार ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को एक बार फिर से चिंता में डाल दिया है।
आंकलन रिपोट्र्स की तरफ देखें तो फरवरी माह में महज 373 रोगी सामने आए थे, वहीं मार्च माह के गत 20 दिन में 381 संक्रमित सामने आ गए। इसी रफ्तार से मरीज सामने आए तो तय हैं कि संक्रमण 31 मार्च तक 5 सौ का आंकड़ा भी पार सकता है।

संक्रमण दर पहुंची 4 फीसदी

कोरोना की संक्रमण दर 4 फीसदी तक पहुंच गई है। जबकि मार्च के पहले पखवाड़े तक संक्रमण दर 2 से 3 फीसदी चल रही थी। लेकि न इन दिनों 12 सौ व 13 सौ सैंपल पर 4 फीसदी संक्रमण दर सामने आ रही है। नवंबर माह में संक्रमण दर 50 फीसदी तक भी पहुंची थी। उस समय हर दूसरा व्यक्ति संक्रमित निकल रहा था। विशेषज्ञों के अनुसार अप्रेल तक संक्रमण बढऩे के आसार है। इसलिए होली पर्व पर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39230Gl
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment