कोरोना का साल 2021 में पहला डरावना शतक, एक दिन में 110 संक्रमित मिले

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जोधपुर में कोरोना ने साल 2021 का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। कोरोना के बुधवार को 110 नए केस सामने आए और 6 को डिस्चार्ज कर दिया गया। जबकि इससे पहले गत 31 दिसंबर को जोधपुर में 109 संक्रमित सामने आए थे। अब 83 दिन बाद ये सबसे बड़ा आंकड़ा है। जोन रिपोर्ट में 90 संक्रमित बताए गए हैं, जबकि बुधवार को आंकड़ा सौ पार गया। सरकारी रिपोर्ट में प्रतापनगर में 13, शहर परकोटा से 10, उदयमंदिर से 3, महामंदिर से 6, मसूरिया से 11, शास्त्रीनगर से 9, मधुबन से 6, रेजिडेंसी से 12 और बीजेएस से 5 संक्रमित सामने आए। इसी प्रकार बनाड़ ब्लॉक से 7, लूणी ब्लॉक से 3, बिलाड़ा, भोपालगढ़, ओसियां, बावड़ी व बालेसर से 1-1 संक्रमित बताए गए। अब तक 61927 रोगी संक्रमित और 931 की मौत हो चुकी है। बीते मंगलवार को शहर के एक निजी अस्पताल में पावटा निवासी नितिन राज ( 60) की मौत हो गई। मार्च माह में कुल 9 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

जोधपुरवासियों को अब अलर्ट रहने की दरकार

शहर में कोरोना संक्रमण गति पकडऩे लगा है। ऐसे में अब जोधपुरवासियों को एक बार फिर से अलर्ट रहने की जरूरत है। संक्रमण के बढ़ते मामलों ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को फिर से चिंता में डाल दिया है। सरकार की ओर से तमाम तरह के प्रयास कोरोना को रोकने के लिए किए जा रहे है। कोरोना के बढ़ते केस के कारण अस्पताल भी अलर्ट मोड पर आ गए हैं।

--------

9349 लाभार्थियों को लगी पहली डोज

आरसीएचओ डॉ. कौशल दवे ने बताया कि बुधवार को कोविड टीकाकरण अभियान के तहत जोधपुर में शहरी क्षेत्र व ग्राम पंचायत स्तर पर 178 कोविड वैक्सीनेशन सेंटर पर लाभार्थियों को प्रथम व द्वितीय डोज लगाई गई। जिसमें से 9349 लाभार्थियों को कोविड की प्रथम डोज लगाई गई। जिसमें से 60 वर्ष से अधिक आयु वाले 8160 लाभार्थी एवं 45 से 60 आयु वर्ग वाले गंभीर बीमारियों से ग्रसित 1079 पात्र लाभार्थियों का कोविड वैक्सीनेशन किया गया। उन्होंने बताया कि साथ ही वंचित रहे 52 स्वास्थ्यकर्मी व 58 फ्रंटलाइन वर्कर को प्रथम डोज लगाई गई। स्वास्थ्य कर्मी व फ्रंटलाइन वर्कर्स के 151 लाभार्थियो को कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PmIglN
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment