जोधपुर. जोधपुर में कोरोना संक्रमण के रविवार को 17 नए मामले सामने आए और 31 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिए गया। मार्च माह के 7 दिनों में 123 संक्रमित रोगी सामने आ चुके हैं और 1 मौत हो चुकी है। अब तक 61405 रोगी संक्रमित और 923 की मौत हो चुकी है। जोन अनुसार शहर परकोटा, उदयमंदिर, महामंदिर से 1-1, मसूरिया, शास्त्रीनगर, रेजिडेंसी व बीजेएस से 2-2 और मधुबन जोन में 3 संक्रमित मिले। बनाड़ ( मंडोर)-2 और सालावास ( लूनी) से 1 संक्रमित सामने आया। प्रतापनगर जोन, देहात के बिलाड़ा, भोपालगढ़, ओसियां, बावड़ी, फलोदी, बाप, शेरगढ़ व बालेसर में शून्य संक्रमित मिले।
252 जनों ने लगाई कोविड वैक्सीन
शहर में कोविड वैक्सीन को लेकर भी क्रेज बरकरार है। 3 हैल्थ वर्कर्स ने प्रथम डोज, 3 ने ही द्वितीय डोज, 45 से 60 आयुवर्ग के 82 लोगों ने, 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 166 जनों ने कोविड वैक्सीन लगवाई। इसमें कुल 252 जनों ने कोविड वैक्सीन की प्रथम डोज लगवाई। रविवार को अवकाश के कारण महज 12 साइट्स पर ही वैक्सीनेशन हुआ।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3c8KhtJ
0 comments:
Post a Comment