ओसियां से चुराए 13 मोबाइल जोधपुर में बेचने का प्रयास

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
सरदारपुरा थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन के सामने जसवंत सराय चौकी के पास संदिग्ध हालात में घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार कर तेरह मोबाइल जब्त किए। ओसियां में बस स्टैण्ड स्थित दुकान से मोबाइल चुराने के बाद वह बेचने की फिराक में था।

थानाधिकारी हनुमानसिंह ने बताया कि जसवंत सराय चौकी के पास गश्त के दौरान पुलिस को देख एक युवक सकपका गया और भागने लगा। कांस्टेबल नराराम ने पीछा कर अशोक को पकड़ लिया। उसके पास एक थैला मिला। तलाशी लेने पर थैले में तेरह नए मोबाइल सामने आए। युवक को थाने लाया गया, जहां पूछताछ करने पर सामने आया कि उसने तीन मार्च की मध्यरात्रि ओसियां कस्बे के बस स्टैण्ड स्थित मोबाइल की एक दुकान के ताले तोड़कर यह मोबाइल चुराए थे। जो वह जोधपुर शहर में बेचने के लिए आया था। पुलिस ने लोहावट थानान्तर्गत पल्ली में बनाणियों की ढाणी निवासी अशोक गोदारा (19) पुत्र श्यामलाल बिश्नोई को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया। इस संबंध में ओसियां थाना पुलिस को सूचना दी गई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kPr6Jp
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment