जोधपुर।
भारत-तिब्बत मैत्री संघ महिला विंग की ओर से शनिवार को तिब्बती नववर्ष 'लोसरÓ लोसर उत्सव मनाया गया । विंग की जिलाध्यक्ष रेशमबाला ने बताया कि तिब्बती समुदाय के लोग, नववर्ष को लोसर उत्सव के रूप में मनाते है । पूरे भारत में अलग-अलग रहने वाले राज्यों में तीन दिन तक चलने वाले इस उत्सव के दौरान तिब्बती समुदाय के लोग घरों में विश्व शांति की पूजा करते है और एक-दूसरे को बधाई देकर खुशियां बांटते हैं । तिब्बती धर्म गुरू दलाई लामा द्वारा तिब्बती नववर्ष लोसर तिब्बती कैलेण्डर अनुसार लौह-वृष तिब्बती वर्ष 2148 का प्रदत्त शुभकामना का संदेश सभी को दिया गया। इस बार इसका प्रतीक चिन्ह वृष (बैल) हुआ है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 की वजह से इस वर्ष तिब्बती ऊनी वस्त्र व्यापारी संघ सर्दियों में नहीं आ पाए। विंग की ओर से सभी तिब्बती भाई-बहनों को एकता, आपसी भाईचारा का सन्देश देते हुए वर्चुअल पुष्प देकर उन्हें शुभकामना दी गई । इस अवसर पर विंग की उपाध्यक्ष निरमा गेंवा, महासचिव क्षमा पुरोहित, सचिव पुष्पा गहलोत और अंजली भाटी, संगीता शर्मा, रेखा, भावना सभी ने हार्दिक बधाई दी ।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZaQ3F4
0 comments:
Post a Comment